फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tibetan religious leader Dalai Lama wants to go to Taiwan

ताईवान जाना चाहते हैं तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा

Sat, 12 Sep 2020 10:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Sep 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
Tibetan religious leader Dalai Lama wants to go to Taiwan
तिब्बत के सर्वोच्च धर्मगुरु दलाईलामा

तिब्बत के सर्वोच्च धर्मगुरु दलाई लामा ने एक बार फिर ताईवान की यात्रा पर जाने की इच्छा जाहिर की है। मैक्लोडगंज में एशियाई देशों के अपने अनुयायियों के एक दल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि वह अगले साल अपने दो दिन के प्रस्तावित सिंगापुर दौरे के बाद ताईवान की यात्रा भी करना चाहेंगे। हालांकि, इसके लिए वह चीन की सरकार की अनुमति चाहते हैं। दरअसल, चीन और ताईवान के बीच वर्षों से तनातनी चल रही है। तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि ताईवान के एक संगठन की ओर से उन्हें बाकायदा निमंत्रण मिला है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी संकट के चलते अभी उनकी विदेश यात्रा संभव नहीं है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि अगले साल वह विदेश जा सकेंगे। वहीं, ताईवान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जोहने अऊ ने कहा कि ताईवान में बड़ी तादाद में बौद्ध अनुयायी रहते हैं। वे दलाईलामा के प्रवचन सुनने का वर्षों से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि चीन की आपत्ति के कारण दलाईलामा ने वर्ष 2009 के बाद से इस द्विपीय देश की यात्रा नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed