फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   thunderstorm heavy rain and hailstorm warning for himachal for three days

हिमाचल में फिर सताएगा मौसम, तीन दिन अंधड़ के साथ भारी बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी

Mon, 09 Mar 2020 06:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Mar 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
thunderstorm heavy rain and hailstorm warning for himachal for three days

हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर सताएगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 11 से 15 मार्च तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि, होली के दिन मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने 11 मार्च को चंबा, कांगड़ा, शिमला सोलन और सिरमौर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 12 मार्च को ऊना, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


इसी तरह 13 मार्च को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ भारी बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सोमवार को शिमला समेत प्रदेश के अधिकतर भागों में मौसम साफ रहा। इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। किसान और बागवान खेतों और बगीचों के प्रबंधन में जुट गए हैं। 

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान 

प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 
केलांग -7.2 , कल्पा -0.6, डलहौजी 2.5, कुफरी 2.0, मनाली -1.2, शिमला 5.6, सुंदरनगर 4.7, भूंतर 3.6, धर्मशाला 7.2, ऊना 9.3 नाहन 11.7, पालमपुर 5.5, कांगड़ा 6.6, मंडी 7.3, बिलासपुर 10.0, हमीरपुर 8.8 और चंबा 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज  किया गया। 

शहरों का अधिकतम तापमान
ऊना में अधिकतम तापमान 26.2, सुंदरनगर-भुंतर में  24.2, हमीरपुर में 26.1, बिलासपुर में 26.0, कांगड़ा में 23.9, सोलन में 22.5, चंबा में 22.4, नाहन में  21.2, धर्मशाला में 14.2, शिमला में 14.9, कल्पा में 13.2, डलहौजी में 10.3 और केलांग में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed