Himachal: अजौली गांव में भीषण हादसा, टोल नाके के केबिन में घुसी बेकाबू कार, 2 कर्मचारियों की मौत, 1 PGI रेफर
संतोषगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर अजौली गांव में लगे हिमाचल टोल बैरियर पर सोमवार दोपहर हुए सड़क हादसे में नाके पर मौजूद दो कर्मियों की माैके पर की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नंगल से संतोषगढ़ की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर अजौली गांव में लगे टोल नाके पर सोमवार दोपहर कार की टक्कर से दो टोल कर्मियों की मौत हो गई। एक टोल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई तेज कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शी शुभम राणा के अनुसार नंगल की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार टोल नाके पर बनाए केबिन में जा घुसी। इसमें टोल नाके के कर्मचारी दोपहर का खाना खा रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के साथ-साथ टोल नाके पर बनाए गए केबिन के भी पर परखचे उड़ गए। इस दौरान स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने आनन-फानन में घायल लोगों को साथ लगते निजी अस्पताल में पहुंचाया। इस दौरान एक कर्मी ने मुख्य मार्ग पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान रंजीत सिंह पुत्र किशन सिंह, तहसील अंब जिला ऊना, परविंदर सिंह पुत्र दलीप सिंह गांव टीकरी तहसील नालागढ़ जिला सोलन के तौर पर हुई है। टोल नाके पर तैनात सोनी कपिला पुत्र राम स्वरूप कपिला निवासी अजौली गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि कार में चालक, दो महिलाओं सहित चार से पांच लोग थे। पुलिस ने कार चालक प्रशांत निवासी नंगल खुर्द तहसील हरोली जिला ऊना को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। कार में सवार बाकी लोग घटनास्थल से फरार चल रहे हैं। हादसा इतना गंभीर था कि कार के दोनों एयर बैग तक खुल गए और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। संतोषगढ़ पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि मामले की तफ्तीश जारी है।