फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three youths died due to drowning in Gobind Sagar lake, one saved life by swimming

हिमाचल: गोबिंदसागर झील में पलटी नाव, एक की मौत, दो अभी लापता

Tue, 08 Dec 2020 07:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बंगाणा (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, बंगाणा (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Dec 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Three youths died due to drowning in Gobind  Sagar lake, one saved life by swimming
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल की गोबिंद सागर झील में मंगलवार दोपहर एक नाव पलट गई। नाव में सवार चारों स्थानीय युवक झील में गिर गए। इनमें एक युवक की मौत हो गई, जिसका शव बरामद कर लिया है, दो अभी लापता हैं, जबकि एक ने तैरकर अपनी जान बचा ली। लापता दोनों युवकों की तलाश के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। बुधवार को गोताखोरों की मदद भी ली जाएगी। जानकारी के अनुसार गोबिंद सागर झील में वोटिंग करने के लिए चारों स्थानीय युवक खुद ही नाव लेकर झील में उतर गए। झील के मध्य में जाने पर नाव अनियंत्रित होकर पलट गई और चारों युवक गहरे पानी में समा गए। एक युवक ने तैरकर जान बचा ली, लेकिन अन्य तीन युवक तैरना नहीं जानते थे।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। मौके पर एक युवक करनैल सिंह पुत्र देशराज निवासी थाना कलां का शव बरामद कर लिया गया, जबकि आशु पुत्र माडू राम निवासी चुलहड़ी और दीपक पुत्र जगतार निवासी मकरैड़ की तलाश की जा रही है। जीवन कुमार निवासी बीहड़ू ने तैरकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने भी मौके पर जाकर सर्च ऑपरेशन का जायजा लिया। उधर, एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लापता युवकों को तलाश की जा रही है। बुधवार को गोताखोरों की मदद भी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed