{"_id":"62c6f74410ee1b681b3144aa","slug":"three-year-old-girl-died-due-to-iron-nut-getting-stuck-in-her-neck","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: गले में लोहे का नट फंसने से तीन साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: गले में लोहे का नट फंसने से तीन साल की बच्ची की मौत
Thu, 07 Jul 2022 08:43 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, साहो (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साहो (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 07 Jul 2022 08:43 PM IST
सार
चंबा जिले के साहो क्षेत्र के अधीन ग्राम पंचायत परोथा के गांव बाहरेई निवासी तीन वर्षीय बच्ची की गले में लोहे का नट फंसने से मौत हो गई। यह मामला बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बच्ची की मौत(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के साहो क्षेत्र के अधीन ग्राम पंचायत परोथा के गांव बाहरेई निवासी तीन वर्षीय बच्ची की गले में लोहे का नट फंसने से मौत हो गई। यह मामला बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है। तीन साल की गुन्नू पुत्री अश्वनी कुमार कमरे में खेल रही थी। खेलते समय उसने लोहे को नट उठाकर मुंह में डाल लिया। अचानक लोहे का नट उसके गले में फंस गया। बच्ची के परिजनों ने उसे देखा तो उसका दम घुट रहा था। परिजन बच्ची को तुरंत उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहो ले आए, लेकिन घुटने घुटने के कारण बच्ची की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
अचानक हुई इस घटना से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि उनके घर के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह चल रहा था। इस घटना से खुशियां गम में बदल गईं। घटना को लेकर किसी तरह का मामला दर्ज नहीं हुआ है। गुन्नू माता-पिता की इकलौती बेटी थी। अश्वनी कुमार मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उधर, पंचायत के पूर्व उपप्रधान मोहिंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से बच्ची की मौत हो गई थी।
विज्ञापन