फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three shops and hall ashes in Pholgat, mischievous elements burnt the car in Haslund

Fire Chamba: फोल्गत में तीन दुकानें और हॉल राख, हस्लूंड में शरारती तत्वों ने जला डाली कार

Fri, 23 Sep 2022 09:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Sep 2022 09:10 PM IST
सार

प्रदेश के चंबा जिले के राजपुरा पंचायत के गांव फोल्गत में देररात अचानक लगी आग से तीन दुकानें और हॉल जलकर राख हो गया। इससे प्रभावितों को लाखों का नुकसान हुआ है। प्रभावितों की पहचान प्रवीण सिंह राणा पुत्र दलजीत सिंह राणा निवासी फोल्गत और सुनील कुमार के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Three shops and hall ashes in Pholgat, mischievous elements burnt the car in Haslund
फोल्गत में तीन दुकानें और हॉल राख, हस्लूंड में शरारती तत्वों ने जला डाली कार - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के राजपुरा पंचायत के गांव फोल्गत में देररात अचानक लगी आग से तीन दुकानें और हॉल जलकर राख हो गया। इससे प्रभावितों को लाखों का नुकसान हुआ है। प्रभावितों की पहचान प्रवीण सिंह राणा पुत्र दलजीत सिंह राणा निवासी फोल्गत और सुनील कुमार के रूप में हुई है। यह भीषण अग्निकांड वीरवार देर रात 1:30 बजे हुआ। दुकानों में लगी आग से उठी लपटों को देखकर पड़ोसियों ने दुकान मालिक और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। शुक्रवार सुबह करीब 4:00 बजे आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक दुकानों के भीतर रखा बेकरी का सामान, उपकरण, डिस्पोसल प्लेटें और गिलास बनाने वाली मशीन सहित रॉ मैटेरियल भी जलकर राख हो चुका था। सूचना मिलने पर उपमंडल अधिकारी, नायब तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


एसडीएम ने जल्द नुकसान संबंधी रिपोर्ट तैयार कर शनिवार तक उन्हें सौंपने के निर्देश जारी किए हैं। कार्यवाहक फायर अधिकारी पवन राणा ने बताया कि वीरवार देररात 2:50 बजे उन्हें फोल्गत में अग्निकांड की सूचना मिली। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम लीडर फायर मैन महबूब खान, चालक जोगेंद्र सिंह और गृह रक्षक सोनू जरयाल की अगुवाई में मौके पर पहुंची। उन्होंने बिना समय गंवाए आग बुझाने के प्रयास आरंभ कर दिए। आग की लपटों के बीच में आग बुझाने के लिए उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह के समय आग को बुझा कर टीम वापस लौटी। नायब तहसीलदार संदीप कुमार ने घटना की पुष्टि की है। बताया कि संबंधित क्षेत्रीय पटवारी शनिवार को नुकसान का आकलन तैयार कर रिपोर्ट सौंपेगा। रिपोर्ट के आधार पर प्रभावितों को फौरी राहत दी जाएगी।
विज्ञापन


हस्लूंड में शरारती तत्वों ने जला डाली कार
 ग्राम पंचायत लेंसवी के हस्लूंड गांव में घर से महज 300 मीटर दूर खड़ी की गई कार को शरारती तत्वों ने जला डाला। यह घटना बुधवार देर रात की है। सुबह जब कार मालिक ने मौके पर पहुंचकर देखा तो वह स्तब्ध रह गया। उसने बिना समय गंवाए नकरोड़ पुलिस चौकी में घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शरारती तत्वों की ओर से जलाई गई कार के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक राजकीय प्राथमिक पाठशाला चटोगा में कार्यरत जेबीटी शिक्षक पवन कुमार रोजमर्रा की तरह वीरवार को अपनी कार को निर्धारित जगह पर खड़ी कर घर चला गया। देर रात करीब 10:15 बजे शरारती तत्वों ने पेट्रोल छिड़ककर उसकी कार को जला दिया। प्रभावित अध्यापक ने बताया कि अक्तूबर 2020 में उन्होंने मारुति की टॉप मॉडल की कार खरीदी थी। कार जलाने के अलावा शरारती तत्व दो अन्य कारों के शीशे भी निकाल ले गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गत 12 जुलाई को हेमराज, केवल और देवेंद्र की कारों को भी शरारती तत्वों ने इसी स्थान पर जला दिया था। हैरानी की बात है कि क्षेत्र में शरारती तत्वों के हौसले काफी बुलंद हैं जबकि पुलिस के हाथ आज तक ये शरारती तत्व नहीं चढ़ पाए हैं। पीड़ित अध्यापक ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि शरारती तत्वों को जल्द पकड़ा जाए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि शरारती तत्वों के कार जलाने की तहरीर पुलिस के पास पहुंची है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed