फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   three new cases of coronavirus reported in himachal pradesh on may 6

हिमाचल: एक दिन में कोरोना वायरस के तीन मामले, 45 पहुंचा आंकड़ा

Thu, 07 May 2020 12:13 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला/चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला/चंबा Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 May 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
three new cases of coronavirus reported in himachal pradesh on may 6
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में कुछ दिन राहत के बाद कोरोना वायरस ने फिर असर दिखाना शुरू कर दिया। मंडी जिले के बाद अब कांगड़ा और चंबा में तीन और पॉजिटिव मरीज मिले हैं। ये तीनों दिल्ली और सोलन जिला के बद्दी से लौटे हैं। एक मरीज के साथ कोराना मुक्त होने की दहलीज पर पहुंच चुके हिमाचल में अब पांच एक्टिव मामले हो गए हैं।

विज्ञापन


दो नए मरीज चंबा के सलूणी के लाहर के रहने वाले हैं। ये दोनों 30 अप्रैल को बद्दी से लौटने के बाद होम क्वारंटीन थे। इन्हें आयुर्वेदिक अस्पताल चंबा में दाखिल किया है। तीसरा संक्रमित युवक कांगड़ा जिले की जमानाबाद पंचायत का है। उक्त युवक 21 मार्च को दुबई से दिल्ली लौटा था। उसके बाद लॉकडाउन के चलते दिल्ली में ही रुका था। 16 अप्रैल को दिल्ली में लिए सैंपल में इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
विज्ञापन


इसके बाद रियायतें मिलने पर 27 अप्रैल को दिल्ली से घर लौटा था। दो दिन पहले युवक को बुखार और खांसी हुई, तो आशा कार्यकर्ता ने दवाई दी। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैंपल लेकर जांच को टांडा भेजा, जिसकी रिपोर्ट बुधवार दोपहर बाद पॉजिटिव आई है। युवक को अब बैजनाथ स्थित पंचायती राज भवन के कोविड-19 सेंटर में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि पॉजिटिव मरीज के संपर्क में परिवार सहित कुल 24 लोग आए हैं। इन सभी को होम क्वारंटीन किया है और सभी के सैंपल लिए गए हैं। संक्रमित युवक के साथ एक ही कार में दिल्ली से तीन लोग और भी आए हैं। इनमें एक धर्मशाला उपमंडल के घियाणा कलां, कांगड़ा के वीरता, बनखंडी का युवक और दिल्ली का टैक्सी चालक शामिल है।

इसके साथ ही हिमाचल में अब तक 45 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। कोरोना से दो की मौत हुई है। राज्य में अब तक 16936 लोगों को निगरानी में रखा गया। इनमें से 6912 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है और सभी स्वस्थ्य हैं। राज्य में अब तक 8491 लोगों की कोरोना को लेकर जांच की गई है। 34 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। चार लोग हिमाचल से बाहर चले गए हैं। 
 

गगरेट से जम्मू गया युवक भी संक्रमित

वहीं ऊना जिला के गगरेट स्थित एक मार्केटिंग कंपनी में काम करने वाला मूलत: जम्मू निवासी युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। युवक दो मई को गगरेट से जम्मू गया है, जहां उसका टेस्ट पॉजिटिव निकला। यह सूचना मिलते ही गगरेट में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कंपनी के कार्यालय और बाजार व आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया है। साथ ही यहां रह रहे अन्य कर्मचारियों को उसी भवन में क्वारंटीन कर दिया गया है। जिस भवन में उक्त युवक था, उसके 30 साथी अभी यहीं हैं। बीएमओ गगरेट डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि सभी के वीरवार को सैंपल लिए जाएंगे।

बद्दी में भर्ती सिरमौर के मरीज की पहली रिपोर्ट निगेटिव
 सिरमौर जिले के लिए राहत की खबर आई है। जिला सिरमौर कोरोना मुक्त होने से चंद कदम दूर है। तारुवाला क्वारंटीन सेंटर में रखा एक शख्स 22 फरवरी कोरोना पॉजिटिव पाया था। बुधवार को उसके सैंपल जांचे गए। सैंपल की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। 24 घंटे के बाद पुन: उसके सैंपल लिए जाएंगे। यदि दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई तो उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। दिल्ली मरकज से लौटा यह शख्स बद्दी में उपचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed