फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three new cases of coronavirus reported in Himachal pradesh

तब्लीगी जमात से हिमाचल लौटे तीन लोग कोरोना पॉजिटिव, रिपोर्ट में खुलासा

Thu, 02 Apr 2020 07:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Apr 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Three new cases of coronavirus reported in Himachal pradesh
कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ले जाती एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात के जलसे से ऊना लौटे तीन व्यक्तियों के कोरोना सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। तीनों को टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। इनमें दो मंडी शहर जबकि एक सुंदरनगर का बताया जा रहा है। ये लोग दिल्ली से ऊना होते हुए मंडी जा रहे थे। ऊना की नकड़ोह मस्जिद में इन्हें क्वारंटीन किया गया था। इनके साथ पांच और लोग जमात में गए थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


सैंपल पॉजिटिव आने के बाद पुलिस ने नकड़ोह के आसपास का तीन किलोमीटर इलाका सील कर दिया है। पांच किलोमीटर इलाके को बफर जोन घोषित कर दिया है। यही नहीं, पूरे ऊना जिले में बिना ढील के पूरी तरह कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं, गुरुवार को बद्दी में 20 और सिरमौर में तीन नए ऐसे सदस्यों को चिह्नित किया गया है जो जमात से लौटे हैं। इन सभी को भी क्वारंटीन किया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने भी बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही मरीजों के यात्रा इतिहास का पता लगाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


हिमाचल में 3904 लोग निगरानी में
शिमला। अभी तक प्रदेश में कुल 3904 लोगों को निगरानी में रखा गया हैं और जिनमें से 1511 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है व स्वस्थ हैं। अब तक प्रदेश में कुल 270 लोगों की जांच की जा चुकी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि प्रदेश में 27 संदिग्धों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें तीन पॉजिटिव और 24 निगेटिव पाए गए। प्रदेश में अब कुल छह कोरोना के मामले हो गए हैं। इनमें एक मरीज की टीएमसी में मौत हो चुकी है। एक स्वस्थ होकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्च अभियान चलाएगा स्वास्थ्य विभाग
 वहीं, स्वास्थ्य विभाग कांगड़ा में तीन से नौ अप्रैल से विदेशों और बाहरी राज्यों से आए लोगों के लिए सर्च अभियान चलाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में लगभग 1700 टीमें गठित कर दी हैं। एक टीम प्रतिदिन कम से कम 30 घरों का भ्रमण करेगी। टीमें बीएमओ को हर दिन की गतिविधियों की रिपोर्ट करेगी। टीमों के निरीक्षण के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को जिम्मा सौंपा गया है। सर्च टीम में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य वर्कर, आयुर्वेद विभाग के फील्ड कर्मचारियों और अधिकारियों को शामिल किया गया है, जो जिला के हर घर में जाकर एक्टिव केस फाइडिंग प्रक्रिया चलाएगी। एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान में टीमें जिला के हर घर में दस्तक देगी। उधर, सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि एक्टिव केस फाइडिंग के लिए शुक्रवार से हर घर में टीमें जाएंगी। इसमें हाल ही में विदेशों और देश के बाहरी राज्यों से आए लोगों का डाटा एकत्रित किया जाएगा।

अब तक 190 सदस्य किए क्वारंटीन  

देश की राजधानी दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात के जलसे से निकलने वाले जमातियों की तलाश में जुटी हिमाचल पुलिस को 23 और जमाती हाथ लगे हैं। उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। अब तक कुल 190 सदस्यों को ढूंढकर क्वारंटीन किया जा चुका है। पुलिस के प्रवक्ता डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि गुरुवार को बद्दी में 20 और सिरमौर में तीन नए सदस्यों की पहचान की गई है। 

बता दें कि जांच एजेंसियों ने 701 ऐसे मोबाइल नंबरों की जानकारी हिमाचल पुलिस के साथ साझा की है जो पिछले एक महीने में सूबे से निजामुद्दीन इलाके में गए थे। पुलिस इन नंबरों के मालिकों से संपर्क कर उनका यात्रा इतिहास और दिल्ली में रुकने के स्थानों की जांच में जुट गई है। फिलहाल बद्दी में अब तक 73 लोगों को क्वारंटीन किया गया है, जबकि चंबा में 10, मंडी में चार, कांगड़ा में छह, शिमला में 23 और सिरमौर व ऊना में 35-35 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। 

खुद दें कोरोना की जानकारी, नहीं होगी कार्रवाई: वक्फ बोर्ड

कोविड-19 के मामले सामने आने के साथ ही हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मोहम्मद राजबल्ली और वक्फ बोर्ड के सीईओ एवं आईजी शिमला रेंज आसिफ जलाल ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए अपील की है।

अपील में कहा है कि समुदाय के जो भी लोग दिल्ली स्थित तब्लीगी जमात में निजामुद्दीन मरकज गए थे वे खुद आगे आकर पुलिस व जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दें। ऐसे लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम की मदद से क्वारंटीन में रखा जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी।

निजामुद्दीन के पास मंडी के 34 नंबर ट्रेस

दिल्ली के निजामुद्दीन के पास मंडी जिले के 34 लोगों की फोन लोकेशन ट्रेस हुई है। पुलिस ने सभी से संपर्क साधा है। पाया गया कि 34 में से चार मुस्लिम समुदाय के लोग पहले ही होम क्वारंटाइन पर हैं। अन्य 30 नंबर हिंदुओं के निकले हैं। ये भी निजामुद्दीन गए थे, लेकिन तब्लीगी जमात में शामिल होने नहीं, बल्कि अपने किसी अन्य कार्य से वहां गए थे। चार लोग वे हैं जो तब्लीगी जमात में शामिल होने गए थे। वहां से 9 व 10 मार्च को वापस आ गए थे। इन सभी को पुलिस ने होम क्वारंटाइन किया है। जैसे ही मंडी जिला पुलिस को इन मोबाइल नंबरों की जानकारी मिली तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सभी को ट्रेस कर लिया।

ये सभी हिंदू बताए जा रहे हैं। ये निजामुद्दीन गए थे, लेकिन तब्लीगी जमात से इनका कोई लेना-देना नहीं था। अधिकतर लोग ऐसे हैं, जो या तो वापस आ रहे थे या कहीं जा रहे थे। निजामुद्दीन के पास ही रेलवे का बहुत बड़ा जंक्शन भी है। इस कारण इनकी मोबाइल लोकेशन वहां पाई गई थी। एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि जो मोबाइल नंबर जिला पुलिस को प्राप्त हुए थे, उन सभी की जांच कर ली गई है। इनमें कोई भी तब्लीगी जमात में नहीं गया था। पुलिस सभी 30 लोगों पर निगाह रख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed