फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Horticulture Department will provide three lakh apple plants to the gardeners

शिमला: बागवानों को सेब के तीन लाख पौधे दिलाएगा बागवानी विभाग, ये किस्में होंगी उपलब्ध

Sun, 18 Dec 2022 12:00 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 18 Dec 2022 12:00 PM IST
विज्ञापन
Horticulture Department will provide three lakh apple plants to the gardeners
सेब का पौधा। - फोटो : अमर उजाला
सेब सहित अन्य फलों के पौधों का आवंटन 26 दिसंबर से शिमला जिले में ब्लॉक स्तर पर शुरू होगा। इसमें जिन बागवानों ने विभाग के पास पौधों के लिए पहले से मांग कर रखी है उन्हें सबसे पहले पौधे दिए जाएंगे। इसके बाद पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवंटन होगा। बागवान उद्यान प्रसार अधिकारी, उद्यान विकास अधिकारी, विषय विशेषज्ञ से पौधों के लिए संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा e udyan portal पर भी मांग की जा सकती है।
विज्ञापन


बागवानों को 3 लाख पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे। रूट स्टॉक 100 रुपये, पौधा 150 से 400 रुपये में मिलेगा। विभाग बीते साल के रेट पर ही पौधे उपलब्ध करवाएगा। यह पौधे जहां विदेशों से आयात किए हैं वहीं विभाग की नर्सरियों में भी तैयार किए हैं। सेब के अलावा नाशपाती, प्लम और चेरी के पौध भी वितरित होंगे। उद्यान विभाग के विषय विशेषज्ञ डॉ. कुशाल सिंह मेहता ने बताया कि विश्व बैंक पोषित परियोजना के तहत आवंटित किए जा रहे सेब के पौधों में अच्छी गुणवत्ता के फ ल लगने और बढ़िया रेट मिलने से इस रूट स्टॉक की अधिक मांग है।
विज्ञापन


पौधों के लिए विषय विशेषज्ञ उद्यान मशोबरा डॉ. दलीप सिंह नरगेटा 9418132917, ठियोग डॉ. राजीव खगटा 9418116110, कोटखाई डॉ. सुनील शर्मा 9418175167, रामपुर डॉॅॅ. अश्विनी कुमार 9459350800, रोहड़ू डॉ. संजय कुमार 9418061371 और डोडरा क्वार डॉ. कुशाल सिंह 9418028337 से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतर गुणवत्ता के पौधों का होगा आवंटन : डॉ. कर्म सिंह
बागवानी विभाग के उप निदेशक उद्यान डॉ. कर्म सिंह वर्मा ने बताया कि बागवानों को बेहतर गुणवत्ता के पौधों का आवंटन किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे पौधे जिनमें जड़ें कम हैं अथवा गुणवत्ता सही नहीं हैं उन्हें बागवानों का न दिया जाए। 26 दिसंबर से पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे।


यह पौधे और किस्में हाेंगी उपलब्ध
रूट स्टॉक जेनेवा-11,16, 41, 935, बड- 9, 10, 118, एमला 9, 26,111, पाजाम-2, एम-9, 337 किस्में रेड केप वैलटॉयड, किंग रोट, सुपर चीफ , स्कारलेट स्पर-2, जेरोमाइन, चलान स्पर, कैमरोन सिलेक्ट, शैलेट स्पर, रॉयल रेड हनी क्रिस्प, क्रिमसन टोपाज, रेड केमियो, प्रीमियर हनी क्रिस्प, कोर्ट लेनड, अर्ली रेड वन, अविल अर्ली फ्यूजी, ऐजटेक फ्यूजी, सन फ्यूजी, डार्क वेरॉन गाला, शिंनिगा शिंको गाला, विनस फिं गल गाला, वाल गाला, रेडलम गाला, गेल गाला, अलटीमा गाला, बैजेंट गाला, ग्रेनी स्मिथ, जिंजर गोल्ड, गिब्सन गोल्डन किस्म के पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed