फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   three killed in accident in Rajgarh Sirmour himachal pradesh

हिमाचल में भीषण सड़क हादसा : खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम

Wed, 01 Dec 2021 04:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Dec 2021 04:25 PM IST
सार

पिकअप (एचपी 63 बी- 9275) बुधवार सुबह यशवंत नगर से नेरीपुल की तरफ जा रही थी। शलैच कैंची के समीप चालक ने पिकअप से नियंत्रण खो दिया। गाड़ी करीब 200 मीटर नीचे बझेतु खड्ड में जा गिरी। गाड़ी में तीन लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
three killed in accident in Rajgarh Sirmour himachal pradesh
क्षतिग्रस्त हुआ वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के तहत सोलन-नेरीपुल-छैला मार्ग पर शलैच कैंची में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक जीप (पिकअप) दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई है। इनमें दो लोग जिला शिमला और एक जिला सिरमौर का रहने वाला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को निकाला और राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिकअप (एचपी 63 बी- 9275) बुधवार सुबह यशवंत नगर से नेरीपुल की तरफ जा रही थी। शलैच कैंची के समीप चालक ने पिकअप से नियंत्रण खो दिया। गाड़ी करीब 200 मीटर नीचे बझेतु खड्ड में जा गिरी। गाड़ी में तीन लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


मृतकों में यशपाल (30) पुत्र कल्याण सिंह ग्राम खनार डाकघर मुंडू तहसील ठियोग जिला शिमला,  संदीप (30) पुत्र बेलीराम ग्राम और डाकघर बलग जिला शिमला और खजान सिंह (45) पुत्र मुंशीराम ग्राम एवं डाकघर शरली तहसील कमरउ जिला सिरमौर शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकअप गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया। 


डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि मृतकों के शव स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी सहायता दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed