{"_id":"63047b704f5910774f241a14","slug":"three-ias-officers-transferred-in-himachal-rajeshwar-goyal-director-vigilance","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS Transfers HP: हिमाचल में तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले, राजेश्वर गोयल निदेशक विजिलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS Transfers HP: हिमाचल में तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले, राजेश्वर गोयल निदेशक विजिलेंस
Tue, 23 Aug 2022 07:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 23 Aug 2022 07:45 PM IST
सार
सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों के तबादला और पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। पोस्टिंग का इंतजार कर रहीं आईएएस एम. सुधा देवी को सचिव (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) तैनात किया गया है।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारियों के तबादले
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों के तबादला और पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। आईएएस एम सुधा देवी पांच वर्ष बाद प्रतिनियुक्ति से हिमाचल लौट आई हैं। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एम सुधा देवी के नियुक्ति आदेश जारी करते हुए उन्हें सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का जिम्मा सौंपा है। प्रधान सचिव आरडी नजीम को इस विभाग के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है। कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना में आईएएस राजेश्वर गोयल के विभागों में फेरबदल करते हुए उन्हें निदेशक विजिलेंस और विशेष सचिव गृह एवं विजिलेंस का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
गोयल को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और निदेशक फोरेंसिक सेवा का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। निदेशक खाद्य आपूर्ति केसी चमन को प्रबंध निदेशक खाद्य आपूर्ति निगम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। पहले राजेश्वर गोयल के पास प्रबंध निदेशक खाद्य आपूर्ति निगम का कार्यभार था। लोकसेवा आयोग में सदस्य नियुक्त होने के लिए राकेश शर्मा के समय पूर्व सेवानिवृत्ति लेने से निदेशक विजिलेंस और विशेष सचिव गृह एवं विजिलेंस का पद रिक्त हुआ है।
विज्ञापन