फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three houses, cow sheds burnt to ashes in Khanei village, one person burnt

Chamba News: सलूणी में तीन घर और गोशालाएं जलकर राख, एक व्यक्ति झुलसा

Sat, 23 Sep 2023 05:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सलूणी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सलूणी (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Sep 2023 05:27 PM IST
सार

चंबा जिले की ग्राम पंचायत भादंल के गांव खनेई के साथ पहाड़ी पर बाड़ी में शनिवार सुबह आग लगने से तीन कच्चे मकान व तीन गोशालाएं जलकर राख हो गईं। 

विज्ञापन
Three  houses, cow sheds burnt to ashes in Khanei village, one person burnt
कच्चे मकान, गोशालाएं जलकर राख - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के विकास खंड सलूणी के खनेई गांव में तीन कच्चे घर और तीन गोशालाओं में अचानक आग भड़क गई। गोशाला में बंधे मवेशियों को आग से बचाते हुए कुलदीप सिंह (51) पुत्र राम कृष्ण निवासी खनेई झुलस गया। जिसे नागरिक अस्पताल किहार में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे तीन कच्चे घरों और उसके साथ बनी तीन गोशालाओं में आग लग गई। इससे कच्चे घर और गोशालाएं जलकर राख हो गए। गनीमत यह रही कि इन घरों में रहने वाले परिवार और गोशाला में बंधे मवेशी सुरक्षित बच गए। हालांकि मवेशियों को निकालते हुए एक व्यक्ति झुलस गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि खनेई गांव निवासी उत्तम सिंह पुत्र तेजू, राजिंद्र सिंह पुत्र तेजू और कुलदीप सिंह पुत्र राम कृष्ण के घरों और गोशालाओं में आग लगने के कारणों का अभी तक तक नहीं लग पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान एक व्यक्ति जो मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश में झुलस गया था, को किहार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद चंबा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, तहसीलदार सलूणी विनोद कुमार टंडन ने बताया कि आग में झुलसे व्यक्ति को प्रशासन की तरफ से 5,000 रुपये की फौरी सहायता दी गई है। आग से हुए नुकसान का राजस्व विभाग की टीम आकलन तैयार कर रही है। उसके आधार पर प्रभावित परिवारों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed