फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three houses burnt to ashes in Pangi, loss of lakhs of rupees

Chamba News: पांगी में तीन मकान सामान के साथ जलकर राख, लाखों का नुकसान

Tue, 31 Oct 2023 07:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 Oct 2023 07:06 PM IST
सार

भीषण अग्निकांड में प्रभावितों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही आवासीय आयुक्त के निर्देशानुसार पुलिस और राजस्व विभाग समेत अन्य टीमें मौके पर रवाना कर दी गईं।

विज्ञापन
Three houses burnt to ashes in Pangi, loss of lakhs of rupees
fire pangi - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी में भीषण अग्निकांड में तीन मकानों के 20 कमरे सामान समेत आग की भेंट चढ़ गए। यह घटनाक्रम मंगलवार दोपहर बाद 2:00 बजे का बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रभावितों की पहचान योग राज पुत्र भानी चंद, केहर सिंह पुत्र भानी चंद और लुद्र सिंह पुत्र बीर सिंह निवासी शौर के रूप में हुई है। भीषण अग्निकांड में प्रभावितों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही आवासीय आयुक्त के निर्देशानुसार पुलिस और राजस्व विभाग समेत अन्य टीमें मौके पर रवाना कर दी गईं। जानकारी अनुसार योग राज के शौर में दो मंजिला मकान के आठ कमरे थे।

विज्ञापन


इसकी छत पर टीन डाली गई थी। जबकि केहर सिंह के दो मंजिला मकान के चार कमरे है। तीसरे प्रभावित लुद्र सिंह के दो मंजिला मकान के आठ कमरे थे। मकान लकड़ी, मिट्टी और सीमेंट से निर्मित थे। इनकी छतों पर मिट्टी डाली गई है। तीनों मकानों के भीतर रखा राशन, कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त मकान में आग लगी उस दौरान तीनों परिवारों के सदस्य घर पर नहीं थे। मकानों में लगी आग की लपटों के बीच से ग्रामीणों ने जैसे-तैसे कर मवेशियों को बाहर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। पांगी के दुर्गम क्षेत्र होने के साथ-साथ दूरसंचार सेवा की व्यवस्था न होने के चलते देर शाम पांगी प्रशासन को इसकी जानकारी मिली। प्रशासन की ओर से विभागीय टीमें मौके पर रवाना हो गई।

विज्ञापन


शौर पंचायत में अध्यापक समेत अन्य दो लोगों के घर भीषण अग्निकांड की भेंट चढ़ने की पुष्टि की है। विभागीय टीमें मौके पर रवाना कर दी गई हैं। प्रभावितों को हरसंभव सहायता राशि प्रशासन की ओर से प्रदान की जाएगी।- रीतिका जिंदल, आवासीय आयुक्त, पांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed