फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three family members, including a mother and son suffered burns in a kitchen fire caused by a leaking gas cyli

Kullu: रसोईघर में लगी आग से महिला की माैत, परिवार के दो लोग झुलसे, खाना बनाते लीक हुआ सिलिंडर

Wed, 15 Jul 2026 06:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भुंतर (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भुंतर (कुल्लू)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jul 2026 06:29 PM IST
सार

रसोई में सिलिंडर से गैस रिसाव के बाद लगी आग में मां और बेटे समेत परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से एक घायल एक महिला ने पीजीआई ले जाते समय दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Three family members, including a mother and son suffered burns in a kitchen fire caused by a leaking gas cyli
कुल्लू में आग से तीन लोग झुलसे। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के भुंतर के हुरला गांव में बुधवार सुबह रसोई में सिलिंडर से गैस रिसाव के बाद लगी आग में मां और बेटे समेत परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से एक घायल एक महिला ने पीजीआई ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना उस समय हुई, जब परिवार के सदस्य सुबह का खाना बना रहे थे। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:15 बजे रसोई में खाना पकाने के दौरान अचानक गैस रिसाव शुरू हो गया। इससे आग भड़क उठी और कुछ ही पलों में पूरी रसोई इसकी चपेट में आ गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

विज्ञापन


हादसे में बिमला देवी (62) पत्नी सुआरू राम, उनके बेटे ज्ञान चंद (42) और उसकी भतीजी प्रियंका (24) निवासी हुरला गंभीर रूप से झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया। यहां से बिमला देवी और ज्ञान चंद की गंभीर हालत को देखते हुए पहले एम्स बिलासपुर और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। लेकिन पीजीआई पहुंचने से पहले ही बिमला देवी ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान विकेश कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवार को राहत एवं आर्थिक सहायता देने की मांग की। सूचना मिलते ही भुंतर पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं, एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed