{"_id":"636e3295b3112a228a0573b8","slug":"three-congress-leaders-expelled-from-the-party-for-six-years-from-saraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: सराज से कांग्रेस के तीन नेता छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: सराज से कांग्रेस के तीन नेता छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित
Fri, 11 Nov 2022 05:07 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 11 Nov 2022 05:07 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सांसद ने तीन नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सराज के अध्यक्ष की शिकायत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सांसद ने तीन नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर बुद्धिजीवी विभाग के अध्यक्ष विजय पाल सिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव महेंद्र ठाकुर तथा प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव नरेंद्र कुमार को पार्टी से निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस इससे पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए आनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के महासचिव लोक राज ठाकुर, शेर सिंह ठाकुर व विजय कंवर, आनी से पंकज कुमार, शिमला शहरी से अभिषेक भरवलिया, सुलह से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुनील कुमार व जसवां परागपुर से मुकेश कुमार, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, दो पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट और जगजीवन पाल समेत ठियोग से विजय पाल खाची, आनी से परस राम और जयसिंहपुर से सुशील कौल को निष्कासित कर चुकी है।
विज्ञापन