{"_id":"603e23118e052b5b940040ba","slug":"thousands-of-consumers-have-not-paid-electricity-bill-of-424-crores-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में हजारों उपभोक्ताओं ने नहीं चुकाया 424 करोड़ का बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में हजारों उपभोक्ताओं ने नहीं चुकाया 424 करोड़ का बिजली बिल
Tue, 02 Mar 2021 05:05 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Mar 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के हजारों उपभोक्ताओं ने राज्य बिजली बोर्ड का 424 करोड़ रुपये का बिजली बिल नहीं चुकाया है। बिजली बिल नहीं चुकाने वालों पर शिमला और सोलन जिला के उपभोक्ता सबसे आगे हैं। कांग्रेस विधायक आशा कुमारी के सवाल के लिखित जवाब में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने हिमाचल विधानसभा बजट सत्र के दौरान सदन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान डिफाल्टर उपभोक्ताओं से 365 करोड़ और कट चुके कनेक्शन धारकों से 58 करोड़ रुपये का बकाया वसूला जाना है। प्रदेश के 180 होटल कारोबारियों से भी 1.96 करोड़ के बकाया बिजली बिल लेना अभी शेष है। उन्होंने बताया कि हजारों घरेलू, औद्योगिक व व्यावसायिक उपभोक्ता बोर्ड के डिफाल्टर हैं।
विज्ञापन
जिला कुल आउटस्टैंडिंग (करोड़ में)
बिलासपुर 21.57
चंबा 12.33
हमीरपुर 6.74
कांगड़ा 50.18
किन्नौर 5.84
कुल्लू 13.29
लाहौल स्पीति 0.89
मंडी 29.11
सिरमौर 55.75
शिमला 107.97
सोलन 102.48
ऊना 18.19
कुल 424.34
बिजली दरें नहीं बढ़ाईं, सब्सिडी का किया युक्तिकरण
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह के सवाल का लिखित जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बताया कि वर्ष 2018-19 में बिजली दरें 2.99 फीसदी और वर्ष 2019-20 में 0.41 फीसदी की दर से बढ़ाई गई थीं। वर्ष 2020-21 में दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। इस दौरान सब्सिडी का युक्तिकरण किया गया है। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि दरों में कमी लाने को लेकर अभी कोई परिकल्पना नहीं की गई है।
विज्ञापन