{"_id":"5e1747f08ebc3e87a7629460","slug":"thousands-of-anganwadi-workers-one-day-s-honorarium-will-be-deducted","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर गईं हजारों आंगनबाड़ी कर्मियों का कटेगा एक दिन का मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर गईं हजारों आंगनबाड़ी कर्मियों का कटेगा एक दिन का मानदेय
Fri, 10 Jan 2020 11:24 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बीते बुधवार को प्रदेश भर में हड़ताल पर गईं हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का एक दिन का मानदेय काटा जाएगा। इन महिला कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से हजारों बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं जा पाए और न ही उन्हें खाना मिल पाया। हड़ताल पर गईं कर्मचारियों की रिपोर्ट तलब कर ली गई है।
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास के एक अधिकारी बताया कि बुधवार को हड़ताल पर गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का एक दिन का मानदेय काटा जाएगा। उनके मुताबिक किसी भी कर्मचारी को हड़ताल पर जाने की इजाजत नहीं है। आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहने से इसमें बच्चे नहीं आ पाए। हड़ताल पर गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के कदम को गैर जिम्मेदराना ठहराया गया है। हालांकि, छुट्टी पर गईं कर्मचारियों का मानदेय नहीं कटेगा।
विज्ञापन