फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   This time HPU shimla will allocate 400 seats of management quota

HPU Shimla: मैनेजमेंट कोटे की 400 सीटों का आवंटन इस बार हिमाचल विश्वविद्यालय ही करेगा

Thu, 15 Aug 2024 11:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Aug 2024 11:00 AM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) से संबद्ध 51 निजी बीएड कॉलेजों के लिए मैनेजमेंट कोटे की सीटों का आवंटन एचपीयू की बीएड काउंसलिंग एंड प्रवेश कमेटी ही करेगी। 

विज्ञापन
This time HPU shimla will allocate 400 seats of management quota
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) से संबद्ध 51 निजी बीएड कॉलेजों के लिए मैनेजमेंट कोटे की सीटों का आवंटन एचपीयू की बीएड काउंसलिंग एंड प्रवेश कमेटी ही करेगी। वहीं, कोटे की सीटों की फीस लेने में भी निजी संस्थान किसी तरह की मनमानी नहीं कर पाएंगे। प्रबंधन कोटे की सीटों की फीस आम छात्रों के बराबर ही रहेगी। एचपीयू के तहत दो सरकारी और 51 निजी बीएड संस्थान हैं। इनमें 5,750 सीटें हैं। कुल सीटों में से 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटे के तहत भरी जाती हैं। बाकी 85 फीसदी सीटों में से 10 फीसदी यानी करीब 400 सीटें मैनेजमेंट कोटे की रहती है।

विज्ञापन

एचपीयू की बीएड काउंसलिंग एंड प्रवेश कमेटी ने काउंसलिंग शेड्यूल में साफ किया है कि मैनेजमेंट कोटे की सीटों के लिए सरकार की ओर से 3 फरवरी 2024 को जारी नया फीस स्ट्रक्चर लागू किया जाएगा। इसमें मैनेजमेंट कोटे की सीट के लिए दो साल की फीस आम छात्रों की तरह 1,17940 रुपये ली जाएगी। बीएड काउंसलिंग एंड प्रवेश कमेटी के चेयरमैन प्रो. बीके शिवराम ने बताया कि विद्यार्थियों को राहत दिलवाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग-सरकार से मैनेजमेंट कोटे की सीट के लिए फीस की स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया था। सरकार ने जवाब में कहा कि निजी कॉलेजों इस कोटे फीस अन्य आम सीटों के बराबर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी कॉलेज बढ़ाकर या अपनी मर्जी से फीस वसूल नहीं कर सकते हैं। यह फैसला मैनेजमेंट कोटे के तहत प्रवेश लेने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत देगा। प्रो. शिवराम ने बताया कि कमेटी ही मैनेजमेंट कोटे की सीटों का आवंटन करेगी। निजी कॉलेजों को बता दिया गया है कि मैनेजमेंट कोटे की सीटों के लिए कमेटी अलग से काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगी।

पहले साल में 59,486, दूसरे में 58,454 फीस लगेगी 
अधिसूचना के मुताबिक निजी बीएड कॉलेजों में मैनेजमेंट कोटे की दो साल की फीस 1,17,940 रुपये लगेगी। इसमें पहले साल में निजी संस्थान 59,486 और दूसरे में 58,454 रुपये फीस लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed