फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   This time also HPU Shimla will conduct SCA elections on merit basis

SCA Elections: इस बार भी मेरिट आधार पर ही एससीए चुनाव करवाएगा एचपीयू शिमला

Tue, 04 Oct 2022 07:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Oct 2022 07:48 PM IST
सार

विश्वविद्यालय और कॉलेजों की एससीए का गठन मेरिट के आधार पर ही किया जाएगा। इस प्रक्रिया को विवि और कॉलेजों को तय की गई दस दिनों की समय सीमा के भीतर पूरा करना होगा।

विज्ञापन
This time also HPU Shimla will conduct SCA elections on merit basis
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एचपीयू शिमला और इससे संबद्ध कॉलेजों में इस बार भी मेरिट आधार पर ही छात्र संघ का गठन किया जाएगा। इसको लेकर विश्वविद्यालय की हाई पावर कमेटी की अनुशंसा और कुलपति के आदेशानुसार एससीए गठन के शेड्यूल की अधिसूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय और कॉलेजों की एससीए का गठन मेरिट के आधार पर ही किया जाएगा। इस प्रक्रिया को विवि और कॉलेजों को तय की गई दस दिनों की समय सीमा के भीतर पूरा करना होगा। 6 अक्तूबर से इसकी प्रक्रिया शुरू होगी जो 15 अक्तूबर को पूरी करनी होगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार एससीए का गठन 26 अगस्त 2016 में बनाए गए मेरिट आधार पर एससीए गठन के संविधान और लिंग्दोह कमेटी की सिफारिशों  के अनुसार ही करना होगा। संविधान विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। नामांकन की प्रक्रिया को पूरा किए जाने के दस दिनों के भीतर कॉलेजों को विवि को एससीए से संबंधित जानकारी देनी होगी। 

विज्ञापन


2013 से लेकर प्रत्यक्ष चुनाव पर लगी है रोक 
 कॉलेज और विवि परिसर में छात्र संघ चुनाव के कारण हुई हिंसा की घटनाओं को आधार बनाकर ईसी से मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश भर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रत्यक्ष चुनावों पर प्रतिबंध लगा है। इसके बाद से विवि और कॉलेजों में मेरिट आधार पर अप्रत्यक्ष तौर पर एससीए का गठन किया जाता आ रहा है। 
विज्ञापन


डीएसडब्लू कार्यालय ने जारी की निर्देश 
 विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नयनजीत सिंह नेगी ने एचपीयू कैंपस में मेरिट आधार पर 6 से 15 अक्तूबर के बीच एससीए गठन को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार मनोनयन से गठित की जाने वाली एससीए के लिए पीजी छात्रों की आयु सीमा 31 जुलाई को 25 साल, एमफिल और शोध छात्रों को 31 जुलाई को 28 वर्ष रहेगी। उन्होंने कहा कि विभागीय प्रतिनिधियों का मनोनयन विवि के विभागाध्यक्ष और निदेशक संविधान के अनुसार करेंगे। मनोनयन के नामांकन डीएसडब्लू कार्यालय को 12 अक्तूबर दो बजे तक जमा करवाने को कहा गया है। कार्यालय 15 अक्तूबर तक एससीए मनोनयन की प्रक्रिया पूरी करेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed