फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   This new initiative of Education Department: Students will prepare organic fertilizer from waste in schools

Education Department initiative: सरकारी स्कूलों में कचरे से जैविक खाद तैयार करेंगे विद्यार्थी, शिक्षा विभाग ने की पहल

Wed, 15 Jun 2022 11:28 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jun 2022 11:28 AM IST
सार

सोलन जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी जैविक खाद तैयार करेंगे। इस खाद से स्कूल में लगी क्यारियों में फूल खिलेंगे। साथ ही स्कूल परिसर भी कचरा मुक्त होगा। वहीं बच्चों में स्वच्छता का महत्व और जैविक खाद के प्रति रुचि भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
This new initiative of Education Department: Students will prepare organic fertilizer from waste in schools
खाद(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी जैविक खाद तैयार करेंगे। इस खाद से स्कूल में लगी क्यारियों में फूल खिलेंगे। साथ ही स्कूल परिसर भी कचरा मुक्त होगा। वहीं बच्चों में स्वच्छता का महत्व और जैविक खाद के प्रति रुचि भी बढ़ेगी। यहां पर तैयार खाद से स्कूल में फूलों की क्यारियों के लिए जैविक खाद और पेंसिल से निकलने वाले अवशेषों से मशरूम खाद भी तैयार की जाएगी। जिसका प्रशिक्षण शिक्षा विभाग के साथ एक निजी संस्था भी देगी। जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों को पर्यावरण से जोड़ने के लिए जिला शिक्षा विभाग की यह नई पहल है।

विज्ञापन


स्कूल परिसर में बिखरे पेड़ पौधों के पत्ते, क्यारियों, पेंसिल के अवशेष से ढींगरी मशरूम की खाद और स्कूल रसोई से निकलने वाले गीले कचरे का उपयोग कर कंपोस्ट खाद तैयार की जाएगी। इसमें स्कूल में एक गड्ढे में सब्जियों के छिलके, बचा हुआ खाना सहित अन्य अपशिष्ट पदार्थों को डलवाकर जैविक खाद तैयार की जाएगी।तैयार खाद का उपयोग स्कूल में ही बनाए उद्यान के पौधों में डालने में किया जाएगा। इन दिनों इसकी जानकारी निजी संस्था अर्थजस्ट की ओर से विद्यार्थियों को दी जा रही है।
विज्ञापन


वहीं विद्यार्थियों को पर्यावरण और जंगलों में पाई जाने वाली मशरूम की भी जानकारी दी जा रही है। उधर, जिला विज्ञान समन्यवक अमरीश शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को पर्यावरण प्रेमी बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं इसे अपने जीवन में डालने के लिए विद्यार्थियों स्कूल में इसके प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। जिसमें निजी संस्था के साथ मिलकर शिक्षा विभाग स्कूल स्तर पर ही सूखे और गीले कचरे के निपटारे की जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed