फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   this ministers of Himachal govt lead in taking TA-DA, CM Jairam at number 11

टीए-डीए लेने में हिमाचल सरकार के ये मंत्री सबसे आगे, सीएम जयराम इतने नंबर पर

Fri, 13 Mar 2020 10:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Mar 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
this ministers of Himachal govt lead in taking TA-DA, CM Jairam at number 11
- फोटो : अमर उजाला

यात्रा और महंगाई भत्ता लेने में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह सबसे आगे रहे हैं। 2018-19 और 2019-20 के दौरान 31 जनवरी तक महेंद्र सिंह ने 20.51 लाख के भत्ते क्लेम किए हैं। सूची में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कम खर्चीले साबित होते हुए11वें नंबर पर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दो साल में छह लाख के भत्ते लिए हैं। मुख्यमंत्री और जल शक्ति मंत्री दोनों ने मेडिकल रि-इंबर्समेंट नहीं ली है।दोनों ने टीए और डीए ही क्लेम किया है।

विज्ञापन


अधिक भत्ते लेने वाले मंत्रियों की सूची में शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी और ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर तीसरे नंबर पर रहे हैं। कुछ समय तक प्रदेश के ऊर्जा मंत्री रहे अनिल शर्मा सबसे कम खर्चीले रहे हैं। इन्होंने 5.48 लाख क्लेम किए हैं। प्रश्नकाल के दौरान माकपा विधायक राकेश सिंघा के सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी। सबसे अधिक भत्ते लेने वालों की सूची के अनुसार विपिन परमार चौथे, बिक्रम सिंह पांचवें, किशन कपूर छठे, राजीव सैजल सातवें, गोविंद ठाकुर आठवें, रामलाल मारकंडा नौंवे, सुरेश भारद्वाज दसवें और अनिल शर्मा 12वें नंबर पर रहे।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने नहीं लिया टीए, पर मेडिकल भत्ते लिए सबसे ज्यादा
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बीते दो साल के दौरान यात्रा भत्ता क्लेम नहीं किया। शिमला शहर से विधायक होने के चलते उन्होंने जहां यह भत्ता नहीं लिया, वहीं मेडिकल रि-इंबर्समेंट ने सबसे ज्यादा लिया है। उन्होंने 3.48 लाख के मेडिकल भत्ते लिए हैं। उधर, मंत्री रामलाल मारकंडा, बिक्रम सिंह और राजीव सैजल ने मेडिकल रि-इंबर्समेंट नहीं ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें सभी मंत्रियों की सूची

मंत्रियों के नाम                टीए                 डीए             एमआर         कुल राशि (रुपये)
सीएम जयराम        1,12,137        4,95,900        --            6,08,037
महेंद्र  सिंह            11,70,540            8,80,901            --            20,51,441
सुरेश भारद्वाज            --            3,22,650            3,48,160            6,70,810
सरवीण चौधरी            4,80,720            8,35,200            76,138            13,92,058
रामलाल मारकंडा            42,873            7,06,050            --            7,48,930
विपिन परमार            4,10,045            6,34,050            87,171            11,31,266
वीरेंद्र कंवर            4,08,199            6,96,600            68,132            11,72,931
बिक्रम सिंह            2,29,489            8,10,400            --            10,39,889
गोविंद सिंह            59,196            6,76,350            54,695            7,90,241
राजीव सैजल            91,799            8,15,400            --            9,07,199
किशन कपूर            3,05,913            5,83,200            43,661            9,32,774
अनिल शर्मा            48,504            4,68,000            31,701            5,48,205

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed