फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Third mock test in Himachal schools, children from private schools will also participate

Shimla: सरकारी व निजी स्कूलों में 19 नवंबर को होगा तीसरा मॉक टेस्ट, परखा जाएगा विद्यार्थियों का ज्ञान

Mon, 18 Nov 2024 05:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Nov 2024 05:06 PM IST
सार

मॉक टेस्ट में अबकी बार सरकारी स्कूलों के साथ निजी स्कूलों के बच्चे भी शामिल होंगे। मॉक टेस्ट के लिए समग्र शिक्षा ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।
 

विज्ञापन
Third mock test in Himachal schools, children from private schools will also participate
माॅक टेस्ट(सांकेतिक) - फोटो : freepik

विस्तार

4 दिसंबर को होने जा रहे परख सर्वेक्षण-24 से पहले स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए तीसरा मॉक टेस्ट मंगलवार को कराया जा रहा है। मॉक टेस्ट में अबकी बार सरकारी स्कूलों के साथ निजी स्कूलों के बच्चे भी शामिल होंगे। मॉक टेस्ट के लिए समग्र शिक्षा ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। स्कूली बच्चों के सीखने की क्षमता जांचने के लिए 4 दिसंबर को होने वाले परख सर्वे के लिए प्रदेश के स्कूलों में बड़े स्तर पर तैयारियां कराई जा रही हैं। इसका आकलन करने के लिए समग्र शिक्षा 19 नवंबर को मॉक टेस्ट कराने जा रहा है। यह मॉक टेस्ट सुबह 10:30 बजे शुरू होगा जोकि ओएमआर शीट पर कराया जाएगा। टेस्ट में करीब 18 हजार स्कूलों के विद्यार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन


मॉक टेस्ट के माध्यम से तीसरी व छठी कक्षा के बच्चों का भाषा, गणित और  ईवीएस  और 9वीं कक्षा के बच्चों का भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों का ज्ञान परखा जाएगा।  समग्र शिक्षा की ओर से इसके लिए ओएमआर शीट और अन्य सामग्री स्कूलों को उपलब्ध कराई गई है। इससे पहले स्कूलों में दो मॉक टेस्ट कराए जा चुके हैं। पहला मॉक टेस्ट 10 सितंबर और दूसरा  9 अक्तूबर को कराया गया था। इन दोनों टेस्ट की रिपोर्ट तैयार कर इनमें पाई गई कमियां दूर करने के लिए जरूरी निर्देश स्कूलों को जारी किए गए।

विज्ञापन

बच्चों की प्रैक्टिस के लिए स्कूलों में लगाए जा रहे जीरो ऑवर
परख सर्वे के लिए बच्चों को अभ्यास करवाने के लिए प्रदेश के सभी स्कूलों में जीरो ऑवर (जीरो पीरियड) लगाए जा रहे। समग्र शिक्षा की ओर से परख सर्वे में आने वाले संभावित प्रश्नों पर सामग्री तैयार कर स्कूलों को उपलब्ध करावाई गई है ताकि इनके मुताबिक बच्चों का अभ्यास करवाया जा सके। समग्र शिक्षा के विद्या समीक्षा केंद्र  के अभ्यास चैटबॉट पर भी स्कूलों को बच्चों की क्षमता संबंधी सवाल उपलब्ध कराए गए हैं। दिसंबर में होने वाला परख सर्वेक्षण ओएमआर शीट पर  होगा, इसलिए ओएमआर शीट बच्चों की प्रैक्टिस भी कराई जा रही है।  

सरकार परख सर्वेक्षण को लेकर गंभीर
प्रदेश सरकार परख सर्वेक्षण को लेकर बेहद गंभीर है। स्वयं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर इसकी तैयारियों की कमान संभाले हुए हैं। शिक्षा मंत्री अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि स्कूली स्तर पर बच्चों की लगातार प्रैक्टिस हो। इतना ही नहीं, शिक्षा मंत्री ने 13 सितंबर को वर्चुअल मीटिंग से एक साथ सरकारी स्कूलों के करीब 10 हजार से ज्यादा शिक्षकों के साथ संवाद कर परख सर्वेक्षण की तैयारियों के संबंध में निर्देश जारी किए। परख सर्वेक्षण में निजी स्कूलों के बच्चे भी शामिल होंगे। इसके चलते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बीते 7 नवंबर को वेबिनार के माध्यम से निजी स्कूलों के साथ भी संवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed