{"_id":"63fccc45a970b6f0560153eb","slug":"third-meeting-of-sukhu-cabinet-on-march-1-many-important-decisions-possible-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Cabinet Meeting: सुक्खू मंत्रिमंडल की तीसरी बैठक 1 मार्च को, कई अहम निर्णय संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Cabinet Meeting: सुक्खू मंत्रिमंडल की तीसरी बैठक 1 मार्च को, कई अहम निर्णय संभव
Mon, 27 Feb 2023 09:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 27 Feb 2023 09:00 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक राज्य सचिवालय में होगी। इसमें कांग्रेस के प्रतिज्ञापत्र की गारंटियों पर चर्चा सहित कई अहम निर्णय होंगे।
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुक्खू मंत्रिमंडल की तीसरी बैठक बुधवार को बुलाई गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में यह बैठक राज्य सचिवालय में होगी। इसमें कांग्रेस के प्रतिज्ञापत्र की गारंटियों पर चर्चा सहित कई अहम निर्णय होंगे। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के दिशा-निर्देशों के बारे में भी इसमें चर्चा हो सकती है। इसके अलावा महिलाओं को 1500 रुपये मासिक देने और एक लाख युवाओं को एक साल में रोजगार देने के मामले में भी निर्णय हो सकते हैं। आगामी बजट सत्र में पेश होने वाले विधेयकों के ड्राफ्ट पर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
सिंगल विंडो में 40 उद्योगों को आज मिलेगी मंजूरी
वहीं, राज्य में सिंगल विंडो में 40 नए उद्योगों को मंगलवार को मंजूरी मिलेगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली सिंगल विंडो बैठक में कुल 2,000 करोड़ के निवेश को स्वीकृति दी जानी है। इन उद्योगों को मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश के करीब दो हजार युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन