फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Third death due to horrific hornet attack in Una in himachal

रंगड़ों के काटने से मजदूर की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

Sat, 16 Nov 2019 03:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंब (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंब (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Nov 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
Third death due to horrific hornet attack  in Una in himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के ऊना जिले के अंब में निकटवर्ती पंजोआ गांव में मजदूर की रंगड़ों के काटने से मौत हो गई। उसकी पहचान गंगा राम (48) पुत्र विकास पासवान निवासी बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मजदूर गंगा राम काम के बाद शुक्रवार रात घर वापस लौट रहा था। रास्ते में रंगड़ों ने उस पर हमला कर दिया। इससे मजदूर गंगा राम बुरी तरह घायल हो गया। अंब अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि नवंबर में अब तक रंगड़ों के काटने से जिले में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले चार नवंबर को सदर पुलिस थाना ऊना के तहत क्षेत्र के जलग्रां टब्बा गांव में कारपेंटर सुखदेव सिंह पर रंगड़ों के झुंड ने हमला बोल दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुखदेव की ऊना अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो थी। इसके अलावा अंब के निकटवर्ती गांव रपोह में आठ नवंबर को सन्नी निवासी रपोह गांव में ट्रैक्टर चला रहा था, इस दौरान रंगड़ों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। सन्नी रंगड़ों के हमले से बचाव के लिए मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


लेकिन रंगड़ों के हमले से बुरी तरह से घायल हो गया। परिजनों की मदद से सन्नी को उपचार के लिए अंब अस्पताल पहुंचाया गया। अंब में प्राथमिक उपचार करवाने के बाद परिजनों होशियारपुर ले गए। वहां सन्नी ने दम तोड़ दिया था। 16 नवंबर शनिवार को पुलिस थाना अंब के तहत पंजोआ गांव में बिहार के मजदूर गंगा राम पुत्र विकास पासवान उम्र 48 साल को रंगड़ों ने बुरी तरह काटकर घायल कर दिय। उसे उपचार के लिए अंब अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान घायल गंगा राम की मौत हो गई। डीएसपी मनोज जंवाल का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed