{"_id":"66e2f57d17af9f8bc70f1035","slug":"third-class-girl-raped-case-registered-in-women-police-station-dharamshala-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: तीसरी कक्षा की बच्ची से दुष्कर्म, महिला पुलिस थाना में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: तीसरी कक्षा की बच्ची से दुष्कर्म, महिला पुलिस थाना में मामला दर्ज
Thu, 12 Sep 2024 07:38 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 12 Sep 2024 07:38 PM IST
सार
प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत आते एक गांव की तीसरी कक्षा में पढ़ रही बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत आते एक गांव की तीसरी कक्षा में पढ़ रही बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। वहीं, इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। क्षेत्र के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की खंगाली जा रही है। पीड़ित बच्ची की मां ने महिला पुलिस थाना धर्मशाला में इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह घटना स्कूल की छुट्टी होने के बाद की है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है। वहीं महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज दर्ज कर लिया है। एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म का मामला महिला पुलिस थाना में दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन