फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   These MLAs also included in the race for the post of minister in Himachal government

मंत्री पद की दौड़ में विधायक विक्रम सिंह जरयाल भी शामिल

Tue, 03 Dec 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Dec 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
These MLAs also included in the race for the post of minister in Himachal government
विधायक विक्रम सिंह जरयाल - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में मंत्री पद की दौड़ में भटियात के भाजपा विधायक विक्रम सिंह जरयाल भी शामिल हो गए हैं। पिछली बार जब जयराम कैबिनेट ने शपथ ली थी तो उन्हें भी शपथ लेने के लिए बुलावा आया था, मगर ऐन वक्त पर उन्हें ‘ना’ हो गई थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फिलहाल यह मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया है। विक्रम सिंह जरयाल सोमवार को चंबा से शिमला आए हैं। वह आगामी दिनों में लोक लेखा समिति की बैठक में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस बीच वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी भेंट करेंगे।

विज्ञापन


सीएम जयराम ठाकुर की ओर से एक बार पहले भी चंबा से मंत्री बनाए जाने का संकेत दिया जा चुका है। ऐसे में जरयाल भी मंत्री बनाए जाने की उम्मीद लगाए हैं। हालांकि, जयराम मंत्रिमंडल में मंत्रियों के दो पद कांगड़ा और मंडी जिलों में रिक्त हुए हैं। ऐसे में माना तो यही जा रहा है कि मंत्री इन्हीं जिलों से ही बनाए जा सकते हैं, मगर अगर कांगड़ा से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति होती है तो उस स्थिति में चंबा जिला भी मंत्री पद के लिए विचाराधीन हो सकता है। हालांकि, चंबा जिले को पहले ही विधानसभा उपाध्यक्ष का पद मिला हुआ है। 

विज्ञापन

मेरे पास आज भी शपथपत्र की प्रति, सब जानते हैं मेरे साथ क्या हुआ : जरयाल 

भाजपा विधायक विक्रम जरयाल ने कहा कि उन्हें तो शुरू में ही मंत्री बनाया जा रहा था। उन्हें राजभवन से फोन आया था कि वह शपथ लेने शिमला आएं। यही नहीं, उन्हें संस्कृत में शपथ लेने को भी कहा गया। शपथ पत्र उन्हें पकड़वाया भी गया, जिससे उन्होंने आज भी संभालकर रखा हुआ है। जरयाल ने कहा कि वह चंबा से शिमला आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष या मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उन्होंने हाल ही में इस बारे में कोई बात नहीं की है। इस बारे में बात करने की जरूरत ही नहीं है, सब जानते हैं कि उनके साथ क्या हुआ।   

सचिवालय में मंत्रियों के लिए रखे हैं दो कमरे 
शिमला। प्रदेश सरकार में एक या फिर दो मंत्री बनाए जाने प्रस्तावित हैं। इसे देखते हुए सचिवालय सामान्य प्रशासन ने कमरा नंबर -112 और 212 स्पेयर रखे हैं। यह इसलिए है कि सरकार कभी भी मंत्री के नाम पर मुहर लगाई जा सकती है। इसके चलते सचिवालय सामान्य प्रशासन ने अपनी तैयारियां पहले से ही पूरी करके रखी हैं। मंत्रियों, सचिवों और मुख्यमंत्री के ओएसडी के लिए कमरे उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी सचिवालय के सामान्य प्रशासन विभाग की रहती है। बताया जा रहा है कि सोमवार को इन कमरों का निरीक्षण भी किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed