{"_id":"64a2c1589f8de9540e097f07","slug":"there-will-be-shortage-of-ias-officers-in-himachal-know-the-whole-matter-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: हिमाचल में रामसुभग समेत पांच आईएएस होंगे सेवानिवृत्त, खल सकती है अधिकारियों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: हिमाचल में रामसुभग समेत पांच आईएएस होंगे सेवानिवृत्त, खल सकती है अधिकारियों की कमी
Tue, 04 Jul 2023 11:02 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:02 AM IST
सार
पूर्व मुख्य सचिव व बिजली बोर्ड के चेयरमैन रामसुभग सिंह और जल शक्ति मंत्री अमिताभ अवस्थी इसी महीने रिटायर हो रहे हैं, जबकि वित्त सचिव अक्षय सूद अगस्त और विद्युत सचिव राजीव शर्मा की सेवानिवृत्ति अक्तूबर में होनी है।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी(सांकेतिक)
- फोटो : Social Media
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में आईएएस अधिकारियों की कमी खल सकती है। इस साल पांच आईएएस अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पूर्व मुख्य सचिव व बिजली बोर्ड के चेयरमैन रामसुभग सिंह और जल शक्ति मंत्री अमिताभ अवस्थी इसी महीने रिटायर हो रहे हैं, जबकि वित्त सचिव अक्षय सूद अगस्त और विद्युत सचिव राजीव शर्मा की सेवानिवृत्ति अक्तूबर में होनी है। पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप दिसंबर में रिटायर होंगे। हिमाचल में 153 आईएएस अधिकारियों के पद स्वीकृत हैं। करीब 117 अधिकारी हिमाचल में सेवाएं दे रहे हैं। हिमाचल काडर के करीब 20 आईएएस अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
इस साल सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के पास कई बड़े महकमे हैं। अमिताभ अवस्थी काफी समय से जल शक्ति और बागवानी महकमा देख रहे हैं। कोरोना काल के समय में इन्हें स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा सौंपा गया था। वहीं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राम सुभग सिंह पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में मुख्य सचिव पद पर रहे हैं। भाजपा ने सत्ता में रहते हुए अंत में इन्हें हटाकर आरडी धीमान को मुख्य सचिव बनाया था। अब रामसुभग सिंह मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार और बिजली बोर्ड के भी चेयरमैन हैं। वहीं राजीव शर्मा को बिजली बोर्ड और आयुर्वेद विभाग का दायित्व सौंपा गया है। अक्षय सूद काफी समय से वित्त सचिव हैं। सेवानिवृत्त होने वाले सभी अधिकारी ऊंचे पदों पर हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पांच साल तक अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाता है। कई बार अधिकारी प्रतिनियुक्ति का समय बढ़ा देते हैं या फिर छुट्टी पर चले जाते हैं। कुछेक अधिकारियों का प्रतिनियुक्ति पर जाने का समय भी पांच साल से ज्यादा हो गया है।
विज्ञापन