फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   There is no Pakistani colony in Bhupnagar Panchayat, a conspiracy to defame the Panchayat

Solan News: भूपनगर पंचायत में नहीं है कोई पाकिस्तानी कॉलोनी, पंचायत को बदनाम करने की साजिश

Tue, 31 Oct 2023 07:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 Oct 2023 07:17 PM IST
सार

स्थानीय पंचायत प्रधान सुमन लता ने भी ऐसी कोई कॉलोनी अपनी पंचायत में नहीं होने की बात कही है।

विज्ञापन
There is no Pakistani colony in Bhupnagar Panchayat, a conspiracy to defame the Panchayat
भूपनगर पंचायत की कॉलोनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के भूपनगर पंचायत में पाकिस्तानी कॉलोनी नाम से कोई भी बस्ती नहीं है। पुलिस के अनुसार शरारती तत्वों ने जानबूझ कर यहां का फर्जी पता दिया है। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है, जिसने यह पता देकर कोरियर मंगवाया। स्थानीय पंचायत प्रधान सुमन लता ने भी ऐसी कोई कॉलोनी अपनी पंचायत में नहीं होने की बात कही है। भूपनगर पंचायत में कुछ लोगों ने किराये के लिए बहुमंजिला मकान बनाए हैं। जिन मकानों को लोगों ने अपने हिसाब से कॉलोनी के नाम दिए हैं। कुछ दिन पूर्व एक कुरियर आया जिस पर कॉलोनी का नाम पाकिस्तानी कॉलोनी लिखा हुआ था। यहां पर ऐसा पता न मिलने के बाद सोशल मीडिया में बात फैल गई।

विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच ने इस बारे में एसपी को शिकायत पत्र सौंप कर इसकी जांच करने की मांग उठाई। एसपी मोहित चावला ने बताया कि जिस व्यक्ति के नाम पर कोरियर आया है उसे पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। यह व्यक्ति मंगलवार को बद्दी से बाहर था। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी को इसकी रिपोर्ट देने को कहा गया है। मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों ने ऐसी कोई भी कॉलोनी होने की बात नकारी है। यह किसी की शरारत है और इस बारे में कोरियर कंपनी के संचालकों से भी पूछताछ की जाएगी। अगर इस मामले में सच्चाई पाई गई को दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


सभी के नाम पुलिस में होंगे दर्ज
उधर, भूपनगर पंचायत की प्रधान सुमन लता ने बताया कि उनकी पंचायत में ऐसी कोई कॉलोनी नहीं है। न ही उनके ध्यान में ऐसा कोई मामला इससे पहले आया था। उन्होंने पंचायत में रहने वाले सभी लोगों को अपने नाम व पता पंचायत व पुलिस थाने में दर्ज कराने को कहा है। उन्होंने एसपी से मांग की है कि जो भी पंचायत में इस तरह की गतिविधियों में शामिल है और पंचायत को बदनाम करना चाहता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed