{"_id":"64de1799276ec08355042495","slug":"theog-assembly-constituency-mla-kuldeep-rathore-s-social-media-facebook-page-hacked-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप राठौर का फेसबुक पेज हैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप राठौर का फेसबुक पेज हैक
Thu, 17 Aug 2023 06:21 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 17 Aug 2023 06:21 PM IST
सार
विधायक कुलदीप राठौर का यह सत्यापित फेसबुक पेज है, जिसे उनकी आईटी टीम ऑपरेट करती है। पेज हैक होने के बाद वह इस पर न तो कोई पोस्ट अपलोड कर पा रहे हैं और न ही आगे शेयर कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विधायक कुलदीप राठौर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप राठौर के फेसबुक पेज को शातिरों ने हैक कर दिया है। राठौर का यह सत्यापित फेसबुक पेज है, जिसे उनकी आईटी टीम ऑपरेट करती है। पेज हैक होने के बाद वह इस पर न तो कोई पोस्ट अपलोड कर पा रहे हैं और न ही आगे शेयर कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
काेई अन्य ही उनके पेज को ऑपरेट कर रहा है। फेसबुक पेज पर कई ऐसी पोस्ट शेयर व अपलोड की जा रही हैं, जो उन्होंने लिखी ही नहीं है। राठौर ने साइबर सेल में शिकायत की है। उन्होंने साइबर क्राइम सेल से इसका समाधान निकालने की मांग की है।
विज्ञापन