फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The woman carried on back between snowfall through a bumpy path to the road 8 km away

Kullu News: ऊबड़खाबड़ रास्ते से फाहों के बीच पीठ पर उठा 8 किमी दूर सड़क तक पहुंचाई महिला

Fri, 20 Jan 2023 06:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, न्यूली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, न्यूली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Jan 2023 06:16 PM IST
सार

 महिला को कुल्लू अस्पताल ले जाने के लिए आननफानन में परिजनों और ग्रामीणों ने उसे पीठ पर उठाया और ऊबड़खाबड़ रास्ते से चल दिए। रास्ते में बर्फ के फाहों ने भी उनकी खूब परीक्षा ली।

विज्ञापन
The woman carried on back between snowfall through a bumpy path to the road 8 km away
पीठ पर उठा 8 किमी दूर सड़क तक पहुंचाई महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

बर्फ के फाहों के बीच ऊबड़खाबड़ रास्ते से आधी रात को तबीयत खराब होने पर एक महिला मरीज को पीठ पर उठाकर आठ किलोमीटर का पैदल सफर तय कर सड़क तक पहुंचाना पड़ा। यह मामला जिला कुल्लू की दुर्गम पंचायत गाड़ापारली का है। यहां अकसर बीमारी की हालत में मरीज को पीठ पर उठाकर लाना पड़ता है। इसका कारण गांव के लिए आज तक सड़क नहीं पहुंच पाना है। गुरुवार देर रात 1:00 बजे कुल्लू जिले के मैल गांव की बबली देवी (24) को पेट में अचानक दर्द उठा। महिला को कुल्लू अस्पताल ले जाने के लिए आननफानन में परिजनों और ग्रामीणों ने उसे पीठ पर उठाया और ऊबड़खाबड़ रास्ते से चल दिए। रास्ते में बर्फ के फाहों ने भी उनकी खूब परीक्षा ली। बीमार महिला को आठ किलोमीटर दूर निहारनी में सड़क तक पहुंचाया गया।

विज्ञापन


इसके बाद महिला को निजी वाहन से जिला मुख्यालय कुल्लू लाया गया। गौर रहे कि सैंज घाटी की सबसे दुर्गम पंचायत गाड़ापारली का एक भी गांव सड़क से नहीं जुड़ा है। ग्रामीण तीर्थ राम, दुनीचंद, सोहन लाल, मोती राम ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन के समक्ष कई बार पंचायत को सड़क से जोड़ने की मांग की गई, लेकिन आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिला। वार्ड सदस्य रमेश धामी ने कहा कि पंचायत घर भी मैल गांव में है। इसे सड़क से जोड़ने के दावे सिर्फ घोषणाओं में ही होते आए हैं। उधर, पंचायत प्रधान यमुना देवी ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन और सरकार से सड़क बनाने की मांग की है, लेकिन समस्या अभी बनी हुई है। सात जनवरी को भी पंचायत के मझाण गांव से 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए पीठ पर ले जाना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed