फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The way is cleared for the construction of 220 meter long flyover between Toland-Khalini, tender allotted

Shimla: टॉलैंड-खलीनी के बीच 220 मीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता साफ, टेंडर आवंटित

Sat, 31 Aug 2024 10:56 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 Aug 2024 10:56 AM IST
सार

शिमला के टॉलैंड से खलीनी के बीच बनने वाले फ्लाईओवर का निर्माण कार्य आखिरकार तीसरी बार जारी हुए टेंडर के बाद शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन
The way is cleared for the construction of 220 meter long flyover between Toland-Khalini, tender allotted
फ्लाईओवर(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के टॉलैंड से खलीनी के बीच बनने वाले फ्लाईओवर का निर्माण कार्य आखिरकार तीसरी बार जारी हुए टेंडर के बाद शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर आवंटित कर दिया है। इससे शहर के पहले फ्लाईओवर का रास्ता साफ हो गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत 220 मीटर लंबा फ्लाईओवर स्मार्ट सिटी मिशन के तहत तैयार किया जाएगा। इसकी लागत 17.97 करोड़ रुपये रखी है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार तकनीकी निरीक्षण के बाद नवंबर में निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यह फ्लाईओवर शहर के यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

फ्लाईओवर बनने से टॉलैंड से खलीनी तक की यात्रा में लगने वाला समय कम हो सकेगा और लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा।  यह प्रोजेक्ट जनवरी 2021 में ही शुरू होना था जब इसके लिए पहली बार टेंडर निकाले थे। लेकिन इसे दिसंबर 2023 रद्द कर दिया गया था। इसके बाद दोबारा निरीक्षण और तकनीकी संशोधनों के बाद नए सिरे से टेंडर निकाले हैं। दूसरी बार टेंडर निकालने के बाद टेंडर आवंटित करने से पहले ही  टेंडर को रद्द कर दिया था। अब तीसरी बार टेंडर आवंटित किए हैं। फ्लाईओवर बनने के बाद खलीनी बाईपास और चौक पर लगने वाले यातायात जाम से राहत मिलेगी। इसके बाद बसें सीधे बाईपास पर जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंकरीट के पिलर पर बनेगा फ्लाईओवर
फ्लाईओवर का निर्माण कंकरीट के पिलर पर होगा। इनका निर्माण जमीन में गहराई तक किया जाएगा।  फ्लाईओवर का कार्य साल 2024 में पूरा होना था लेकिन बीते तीन सालों से इसकी टेंडर प्रक्रिया ही चल रही थी। अब तीसरी बार टेंडर आवंटित होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। शिमला के लोगों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। इस परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों में उम्मीदें बढ़ी हैं। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने में यह फ्लाईओवर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता वीरेंद्र मेहरा ने बताया कि बरसात खत्म होने के बाद नवंबर में निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed