फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The vicious people blew 10 lakhs by cutting the ATM with a cutter, the vicious people were captured in CCTV in

Una: कटर से एटीएम काटकर शातिरों ने उड़ाए 10 लाख, शातिर सीसीटीवी में कैद

Wed, 16 Nov 2022 08:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 16 Nov 2022 08:04 PM IST
सार

प्रदेश के ऊना जिले में  हरोली क्षेत्र के सीमावर्ती गांव पंडोगा में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एटीएम से शातिर करीब 10 लाख की नकदी उड़ा ले गए। शातिरों ने एटीएम से नकदी निकालने के लिए कटर का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
The vicious people blew 10 lakhs by cutting the ATM with a cutter, the vicious people were captured in CCTV in
एटीएम काटकर शातिरों ने उड़ाए 10 लाख - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में  हरोली क्षेत्र के सीमावर्ती गांव पंडोगा में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एटीएम से शातिर करीब 10 लाख की नकदी उड़ा ले गए। शातिरों ने एटीएम से नकदी निकालने के लिए कटर का इस्तेमाल किया। मंगलवार देर रात इस वारदात को अंजाम देते समय दोनों शातिर सीसीटीवी में भी कैद हो गए हैं। दोनों ने नकाब पहना हुआ था। जानकारी के अनुसार मंगलवार मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे दो अज्ञात नकाबपोश शातिर शटर का छोटा ताला तोड़कर एटीएम कक्ष में घुसे। एक ने बाहर निकलकर एटीएम शटर को गिरा दिया। उसके साथी ने कक्ष के अंदर सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे किया। कटर से एटीएम को काटा और उसमें रखी करीब 10 लाख रुपये की नकदी लेकर दोनों फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस को वारदात की सूचना दो घंटे बाद देर रात करीब 02:00 बजे मिली। सूचना पाकर हरकत में आई पुलिस ने वारदात स्थल का दौरा किया जानकारी जुटाई और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही पंजाब सीमा पर नाकाबंदी भी कर दी। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की। हालांकि, बुधवार देर शाम तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई थी।  बताया जा रहा है कि एटीएम एटीएम पीएनबी की पंडोगा शाखा से करीब दस मीटर दूर गली में है। यह एटीएम दिन में ही खुला रहता है। सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती न होने के कारण एटीएम को रात में शटर लगाकर बंद कर दिया जाता है। एटीएम में लाखों की नकदी थी।
विज्ञापन


बावजूद इसके, एटीएम कक्ष के शटर का मुख्य लॉक ही नहीं लगाया गया था। बैंक की ओर से सुरक्षा के नाम पर केवल एक छोटा ताला ही शटर को लगाया गया था। शातिर बड़े आराम से ताला तोड़ वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वारदात स्थल से पंडोगा पुलिस चौकी महज आधा किलोमीटर की दूरी पर है। पीएनबी की पंडोगा ब्रांच पंजाब सीमा के कुछ ही दूरी पर है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से यह संवेदनशील क्षेत्र है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तेजी से जांच शुरू कर दी थी। वारदात में संलिप्त शातिरों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें सक्रिय हैं। संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही शातिर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed