फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The system of examinations will be changed in the private universities of the state

Himachal: प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों में बदलेगी परीक्षाओं की पद्धति

Thu, 25 May 2023 10:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 May 2023 10:15 AM IST
सार

निजी विश्वविद्यालयों में परीक्षाओं की पद्धति बदलने जा रही है। राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग परीक्षाओं की प्रक्रियाओं में सुधार लाने के लिए प्रस्ताव बनाने में जुट गया है। 

विज्ञापन
The system of examinations will be changed in the private universities of the state
निजी विश्वविद्यालयों में परीक्षाओं की पद्धति बदलेगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों में परीक्षाओं की पद्धति बदलने जा रही है। राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग परीक्षाओं की प्रक्रियाओं में सुधार लाने के लिए प्रस्ताव बनाने में जुट गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और आयोग अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक के बीच राज्य सचिवालय में इस बाबत बैठक आयोजित हुई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बीते दिनों निजी शिक्षण संस्थानों में गुणात्मक शिक्षा पर जोर देने और परीक्षाओं की पद्धति में सुधार लाने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में बुधवार को राज्य सचिवालय में बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आयोग को निजी विश्वविद्यालयों में ली जाने वाली परीक्षाओं में यूजीसी के दिशा निर्देश अनुसार व्यापक सुधार लाने को कहा। अब आयोग की ओर से इस बाबत विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर सरकार को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन

इस बाबत जल्द ही कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी में विषय विशेषज्ञों को शामिल कर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। निजी विश्वविद्यालयों से भी चर्चा की जाएगी। यूजीसी के नियमों को भी देखा जाएगा। प्रदेश सरकार का विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा देने पर पूरा जोर है।-मेजर जनरल अतुल कौशिक, अध्यक्ष, निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed