Una: दिल्ली-अंबाला रेललाइन पर प्रभावित रहेगा ट्रेनों का रूट, जानें वजह
रेलवे बोर्ड की ओर से दिल्ली-अंबाला रेललाइन पर ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को प्रभावित किया गया है। यहां कुछ ट्रेनों का निस्तारीकरण और मार्ग परिवर्तन किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-अंबाला रेललाइन पर ट्रैफिक ब्लाॅक के कारण आगामी दिनों में गुजरात से ऊना आने वाली साबरमती ट्रेन 19 जुलाई को देरी से पहुंचेगी। रेलवे बोर्ड की ओर से दिल्ली-अंबाला रेललाइन पर ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को प्रभावित किया गया है। यहां कुछ ट्रेनों का निस्तारीकरण और मार्ग परिवर्तन किया गया है, तो वहीं कुछ देर रोक कर चलाई जाएंगी। साबरमती ऊना एक्सप्रेस ट्रेन को भी देरी का सामना करना पड़ेगा। ट्रेन नंबर 19411 साबरमती दौलतपुर चौक एक्सप्रेस को ढोल माजरा में पहुंचने पर 20 मिनट का ठहराव कराया जाएगा।
रेलवे बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो उत्तर रेलवे की ओर से दिल्ली-अंबाला सेक्शन के मोहरी स्टेशन पर नए फुटओवर ब्रिज के गार्डर स्थापित किए जाएंगे। इस कारण यहां से 19 जुलाई को दोपहर 03:10 बजे से लेकर शाम 06:10 बजे तक करीब तीन घंटे के अंतराल में आवागमन करने वाली ट्रेनों को प्रभावित किया गया है। इसके लिए रेलवे बोर्ड ट्रैफिक ब्लाॅक लेगा। इससे साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन को भी कुछ देर के लिए देरी होगी। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो कुछ देरी के लिए साबरमती ट्रेन के विलंब से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में थोड़ी देरी होगी, इसलिए उन्होंने यात्रियों से सहयोग की अपील की है।