फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The price of ginger seeds reached Rs 100 to 130 per kg

Sirmour News: 100 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंचे अदरक बीज के दाम

Tue, 16 May 2023 11:49 AM IST
Krishan Singh हितेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
हितेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 May 2023 11:49 AM IST
सार

सिरमौर जिले में अदकर बीज के दाम 4,000 से 4,500 रुपये प्रति मन(40 किलोग्राम) तक बढ़ गए हैं, जो पिछले साल 2,000 रुपये तक मिल रहा था। यानी एक किलोग्राम बीज 100 से 130 रुपये तक मिल रहा है। 

विज्ञापन
The price of ginger seeds reached Rs 100 to 130 per kg
अदरक - फोटो : Istock

विस्तार

अदरक बीज के दामों में इस मर्तबा भारी उछाल आया है। फसल की बिजाई शुरू होते ही बीज की मांग भी बढ़ने लगी है। किसान बीज के लिए एक-दूसरे के संपर्क में हैं। इस बार अदरक बीज के दामों में पिछले साल के मुकाबले दो से ढाई गुना बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जिले में अदकर बीज के दाम 4,000 से 4,500 रुपये प्रति मन(40 किलोग्राम) तक बढ़ गए हैं, जो पिछले साल 2,000 रुपये तक मिल रहा था।

विज्ञापन


यानी एक किलोग्राम बीज 100 से 130 रुपये तक मिल रहा है। हालांकि, कृषि विभाग भी किसानों को बीज बेचता था। पिछले साल विभाग ने किसानों से 55 रुपये प्रतिकिलो बीज खरीदा था। कम उत्पादन होने के कारण इस साल विभाग को बीज नहीं मिला। लिहाजा, किसान बीज के लिए एक-दूसरे से संपर्क साध रहे हैं। कई किसानों को बीज नहीं मिल रहा।
विज्ञापन


बता दें कि अदरक हिमाचल प्रदेश की एक महत्वपूर्ण मसालेदार और नकदी फसल है। इस बार जिला सिरमौर के अदरक बीज की मांग सोलन, शिमला, बिलासपुर, चंबा, ऊना, मंडी और कांगड़ा जिलों से भी आई है, लेकिन कम खेती के चलते पैदावार में भी कमी आई है। लिहाजा, इस बार बीज के दाम काफी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशिया में प्रसिद्ध है यहां का अदरक
हिमाचल का अदरक पूरे एशिया में प्रसिद्ध है, लेकिन फसल में सड़न रोग की रोकथाम न होने से इसकी खेती पर भी असर पड़ रहा है। फसल तैयार होने पर इसके अच्छे दाम न मिलना भी इसके पीछे बड़ी वजह है। जबकि, अदरक और इससे तैयार की जाने वाली सौंठ की बाहरी राज्यों में भारी मांग है।


नहीं मिला बीज
इस बार कृषि विभाग को बीज नहीं मिला है। फसल के बीज के दाम इस बार 100 रुपये से पार हो चुके हैं। पिछले साल ये 55 रुपये प्रति किलो थे। प्रदेश के अन्य जिलों से भी इस बार बीज का भारी मांग आई है।
- राजेंद्र सिंह ठाकुर, कृषि उपनिदेशक, सिरमौर

यह है सिरमौर का 50 साल का आंकड़ा
वर्ष             हेक्टेयर क्षेत्र उत्पादन (टन)   उत्पादन (क्विंटल प्रति हेक्टेयर)

1969-70       1300 500                            4
1980-81       2000 900                            5
1990-91      1000 400                             4
2000-01      1349 16800                       125
2010-11      1650 25500                       155
2019-20      1480 16650                       113

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed