फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The picture of the tussle of Himachal BJP leaders emerged in front of Saudan

हिमाचल: सौदान के सामने उभरी प्रदेश भाजपा नेताओं की खींचतान की तस्वीर

Fri, 18 Jun 2021 12:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Jun 2021 12:53 PM IST
सार

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह के सामने कई विधायकों और 2017 के चुनाव के प्रत्याशियों ने जो बातें रखीं, उससे वरिष्ठ नेताओं के सामने अंदरूनी खींचतान की तस्वीर उभर आई है। 

विज्ञापन
The picture of the tussle of Himachal BJP leaders emerged in front of Saudan
भाजपा बैठक में अविनाश राय खन्ना व सीएम जयराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा के रोडमैप पर स्थानीय नेताओं की आपसी खींचतान भारी पड़ रही है।  होटल पीटरहॉफ शिमला में सभी विधायकों और पूर्व प्रत्याशियों के साथ पहली बार रूबरू हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह के सामने कई विधायकों और 2017 के चुनाव के प्रत्याशियों ने जो बातें रखीं, उससे वरिष्ठ नेताओं के सामने अंदरूनी खींचतान की तस्वीर उभर आई है। 

विज्ञापन


वैसे तो हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, हिमाचल भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन विधायकों व प्रत्याशियों के रिपोर्ट कार्ड लेने आए थे, लेकिन इस दौरान विधायक रमेश ध्वाला के अलावा हंस राज, बलदेव शर्मा समेत कई नेताओं ने अपने हलकों में अनावश्यक हस्तक्षेप के मामले उठाए। किसी का नाम लिए बिना कुछ नेताओं ने कहा कि उनके क्षेत्र में कई बार पार्टी की ओर से घोषित नेता होने के बावजूद दूसरों को तरजीह दी जा रही है।
विज्ञापन


इसमें पार्टी नेताओं के अलावा मंत्रियों पर बिना नाम लिए निशाना साधा गया। नेताओं ने सरकार-संगठन में सुनवाई न होने की भी बात कही। इन नेताओं का कहना था कि अगर ऐसे ही दखलंदाजी रही तो 2022 का मिशन रिपीट कैसे पूरा होगा। कांगड़ा जिले के एक मंत्री के अन्य क्षेत्रों में दखल से भी कुछ नेताओं ने एतराज जताया। कुछ ने बोर्डों-निगमों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों को उनके ही विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा तरजीह दिए जाने की बात कही। हालांकि, भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि बैठक ठीक से हुई। सबने अपने रिपोर्ट कार्ड दिए। विधायकों, वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों ने कमियां भी रखीं, जिन्हें जल्द दूर किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतों से प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं के माथे पर आएगी शिकन
जाहिर है कि पार्टी की बैठक वैसे तो बिना किसी शोरगुल के खत्म हो गई, लेकिन सौदान सिंह और प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी के सामने जो भी हुआ है, उससे प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं के माथे पर शिकन आना स्वाभाविक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed