फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The park built on the side of Parwanoo-Solan Fourlane is closed for tourists, know the reason

Solan News: परवाणू-सोलन फोरलेन के किनारे बने पार्क पर्यटकों के लिए बंद, जानें वजह

Sun, 19 Mar 2023 11:28 AM IST
Krishan Singh आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 Mar 2023 11:28 AM IST
सार

नेशनल हाईवे-पांच पर परवाणू-सोलन फोरलेन के बीच बने पार्क पर्यटकों के लिए बंद हो गए हैं। पार्किंग सुविधा देने और अन्य रखरखाव कार्यों के चलते इन पार्कों को इन्हें आगामी दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन
The park built on the side of Parwanoo-Solan Fourlane is closed for tourists, know the reason
कालका-शिमला हाईवे फोरलेन - फोटो : संवाद

विस्तार

कालका-शिमला नेशनल हाईवे-पांच पर परवाणू-सोलन फोरलेन के बीच बने पार्क पर्यटकों के लिए बंद हो गए हैं। पार्किंग सुविधा देने और अन्य रखरखाव कार्यों के चलते इन पार्कों को इन्हें आगामी दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इससे हिमाचल प्रदेश में घूमने आ रहे पर्यटक इन पार्कों की खूबसूरती नहीं निहार सकेंगे। बताया जा रहा है कि इन पार्कों के रखरखाव के लिए करीब दो माह लग जाएंगे। तब तक लोगों को इन पार्कों के अंदर जाने से मनाही होगी। इन पार्कों का रखरखाव लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने बागवानी और वन विभाग को दिया गया है। वहीं, लोगों को पार्क में मुलभूत सुविधाएं देने का भी विचार किया जा रहा है। प्रथम चरण में बने फोरलेन में चार छोटे और बड़े पार्कों का निर्माण किया गया है, लेकिन पार्क के साथ पार्किंग की सुविधा नहीं दी गई है।

विज्ञापन


इससे लोगों को सड़क किनारे ही वाहन खड़े करने पड़ते हैं। इससे दुर्घटनाओं का भी अंदेशा बना रहता है। गोर हो कि कालका-शिमला एनएच पर सुहाने सफर के साथ पर्यटकों के लिए हिमाचल की वादियों को निहारने और आराम के लिए पार्कों का निर्माण किया है। हाईवे पर दत्यार, कोटी, चक्कीमोड़ और शमलेच में चार छोटे और बड़े पार्क बनाए गए हैं। इनमें से दो पार्क तैयार होने के बाद लोगों के लिए खोले गए थे। बीते कुछ दिन पहले इन पार्कों को रखरखाव के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, शमलेच में टनल को जाने वाली सड़क के साथ बने पार्क को आज तक नहीं खोला गया है। लोक निर्माण विभाग के उद्यान मंडल विंग शिमला की ओर से दत्यार में एनएच किनारे बनाए पार्क को तैयार कर दिया है। लोगों के लिए इसे खोल दिया गया है। अन्य पार्क वन विभाग के अधीन है। -मोहित कुमार जेई, उद्यान मंडल विंग शिमला, लोक निर्माण विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed