फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The matter of installing red flashers in govt vehicles will be investigated in himachal

शिमला: सरकारी गाड़ियों में रेड फ्लैशर लगाने के मामले की होगी जांच

Fri, 06 Aug 2021 05:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Aug 2021 05:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और हिमाचल सरकार ने किसी को भी गाड़ियों में रेड फ्लैशर लाइट लगाने की मंजूरी नहीं दी है। यह मामला ध्यान में नहीं है। इस मामले पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। लाइट लगाने की किसी को इजाजत नहीं है। 

विज्ञापन
The matter of installing red flashers in govt vehicles will be investigated in himachal
विधानसभा में सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अफसरों की ओर से गाड़ियों में लगाई जा रही रेड फ्लैशर लाइट मामले की जांच होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की ओर से प्वाइंट ऑफ ऑर्डर में उठाए गए प्रश्न के उत्तर में दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और हिमाचल सरकार ने किसी को भी गाड़ियों में रेड फ्लैशर लाइट लगाने की मंजूरी नहीं दी है। यह मामला ध्यान में नहीं है। इस मामले पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। लाइट लगाने की किसी को इजाजत नहीं है। 

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और एमडीएम को प्रदेश सरकार की ओर से गाड़ी मुहैया कराई गई है। कई अफसरों ने इन गाड़ियों में फ्लैशर लाइट लगवाई है। यह अफसर जब भी निरीक्षण करने फील्ड में जाते हैं, गाड़ियों में रेड फ्लैशर लाइट जलाई जाती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में रेड लाइट कल्चर खत्म हो गया है। अफसर और जजों ने गाड़ियों से बत्ती उतार दी है। बावजूद इसके कई अफसरों का बत्तियों का शौक खत्म नहीं हो रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed