{"_id":"647adafedf39aad3bf02af44","slug":"the-main-road-of-baluganj-market-sank-vehicular-movement-stalled-traffic-diverted-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बालुगंज में सड़क धंसी, वाहनों की आवाजाही ठप, वाहन वाया चक्कर होकर भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बालुगंज में सड़क धंसी, वाहनों की आवाजाही ठप, वाहन वाया चक्कर होकर भेजे
Sat, 03 Jun 2023 07:53 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Jun 2023 07:53 PM IST
सार
बालूगंज बाजार में पुलिस गुमटी के पास सड़क के बीचोंबीच पेयजल पाइप फटने से सड़क धंस गई। इस कारण यातायात प्रभावित रहा। वाहनों को पुलिस ने बालुगंज चौक पर रोक दिया और यातायात को सीएमपी, तवीमोड़ से वाया चक्कर होकर भेजा।
विज्ञापन
बालुगंज में सड़क धंसी, घोड़ा चौकी के पास टेंकर हुआ खराब।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी के बालूगंज बाजार में पुलिस गुमटी के पास सड़क के बीचोंबीच पेयजल पाइप फटने से सड़क धंस गई। इस कारण यातायात प्रभावित रहा। वाहनों को पुलिस ने बालुगंज चौक पर रोक दिया और यातायात को सीएमपी, तवीमोड़ से वाया चक्कर होकर भेजा। इसके अलावा क्रॉसिंग से बालुगंज जाने वाले वाहनों को भी वाया चक्कर भेजा गया। इस बीच लोगों को आवाजाही करने में परेशानी भी झेलनी पड़ी। साढ़े चार घंटे के बाद पाइप को दुरुस्त कर यातायात को बहाल किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Mandi News: गाड़ी चला रहे चालक को हार्ट अटैक, पुल की रेलिंग से टकराकर बंद हुई गाड़ी
विज्ञापन
धामी डिवीजन के कनिष्ठ अभियंता विनय कुमार ने बताया कि बालुगंज में 10 इंच पानी की पाइप फटने के कारण सड़क धंस गई। यह पाइप सड़क के नीचे थी। पानी के लगातार रिसाव के चलते सड़क धंस गईं और यहां पर गड्डा बन गया है। बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे पाइप लाइन को ठीक करने के बाद सड़क को खोल दिया था। संवाद
विज्ञापन
घोड़ा चौकी में टैंकर खराब होने से दिक्कत
राजधानी के घोड़ा चौकी के पास एक टैंकर खराब होने से भी यातायात प्रभावित रहा। शनिवार सुबह 10:00 बजे पुराना बस अड्डे की तरफ जा रहा यह टैंकर अचानक खराब हो गया। इस दौरान ट्रैफिक जवानों ने यातायात को एक तरफा चलाया। वाहनों को बारी-बारी से छोड़ा गया। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से खराब वाहन को सड़क से हटाकर यातायात को बहाल किया। संजौली-नवबाहर सड़क पर वाहनों की टक्कर से भी जाम की समस्या पेश आई। दोपहर करीब 2:30 बजे वाहनों की टक्कर से वाहनों की कतारें नवबाहर होते छोटा शिमला तक लग गईं। इस दौरान वाहन सड़क पर रेंगते रहे। हालांकि बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को बहाल किया।