{"_id":"64d9f7244f273ce89c0314c6","slug":"the-investigation-file-of-navgraha-vatika-built-in-chief-minister-s-residence-has-gone-missing-know-the-whole-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मुख्यमंत्री आवास में बनी नवग्रह वाटिका की जांच मामले की फाइल हो गई गुम, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मुख्यमंत्री आवास में बनी नवग्रह वाटिका की जांच मामले की फाइल हो गई गुम, जानें पूरा मामला
Mon, 14 Aug 2023 03:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 14 Aug 2023 03:14 PM IST
सार
तत्कालीन जयराम सरकार के कार्यकाल में हुए इस अनधिकृत निर्माण की फाइल ढूंढते-ढूंढते वन विभाग हांफ गया है।
विज्ञापन
नवग्रह वाटिका(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री निवास ओक ओवर शिमला में बनी नवग्रह वाटिका पर जांच के बीच एक फाइल गुम हो गई है। तत्कालीन जयराम सरकार के कार्यकाल में हुए इस अनधिकृत निर्माण की फाइल ढूंढते-ढूंढते वन विभाग हांफ गया है। यह मामला सीएम के सरकारी निवास ओक ओवर और पूर्व वन मंत्री के आवास पर हुए निर्माण कार्य से संबंधित है। फाइल गुम होने की यह बात एक सर्कुलर से उजागर हुई है। यह सर्कुलर (एफएफई-बी-सी (1)-3/2021) हिमाचल प्रदेश सचिवालय के अनुभाग अधिकारी वन (बी) की ओर से जारी किया गया है। इस सर्कुलर में लिखा गया है कि यह फाइल मुख्यमंत्री आवास पर नव ग्रह वाटिका के निर्माण से संबंधित है।
विज्ञापन
इस फाइल को ढूंढने के भरसक प्रयास किए गए है, मगर यह नहीं मिल रही है। ऐसा लगता है कि यह फाइल सचिवालय की अन्य फाइलों के बीच में ही कहीं मिल गई है। सूत्रों के अनुसार जांच अधिकारी को इस सर्कुलर के जारी होने के बावजूद यह फाइल अभी तक नहीं मिल पाई है। यह मालूम रहे कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए इस अनधिकृत निर्माण कार्य पर वन विभाग में जांच बैठाई गई है। हालांकि, यह जांच जयराम सरकार के कार्यकाल में ही प्रधान सचिव वन की चिट्ठी पर शुरू हुई। अब इसे फिर से खोला गया है। इसी संबंध में एक फाइल गुम हुई है, जिससे जांच प्रभावित हो सकती है। इस मामले में कोई भी अधिकारी बोलने को अभी तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन