फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The infected mother and two-year-old daughter will live together in the covid Center

कोविड सेंटर में साथ रहेंगी संक्रमित मां और दो साल की बेटी, दोनों में नहीं हैं लक्षण

Tue, 19 May 2020 07:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,चंबा
अमर उजाला नेटवर्क,चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 May 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
The infected mother and two-year-old daughter will live together in the covid Center
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के चंबा जिले में पिता से दो साल की बेटी और बेटी से मां के संक्रमित होने के बाद अब मां-बेटी कोविड सेंटर में एक साथ रहेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने आयुर्वेदिक अस्पताल बालू स्थित कोविड केयर सेंटर में दोनों को अलग कमरे में रखा है। दोनों में कोरोना के अभी तक लक्षण नहीं हैं। सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि मां-बेटी दोनों ए सिमटोमेटिक हैं लिहाजा दोनों के दस दिनों बाद दोबारा सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे। 30 अप्रैल को सलूणी उपमंडल के खड़जौता पंचायत से ताल्लुक रखने वाले दो व्यक्ति बद्दी से अपने घर लौटे थे।

विज्ञापन


इन दोनों को होम क्वारंटीन किया गया था। बावजूद इसके खड़जौता पंचायत का एक व्यक्ति अपनी बच्ची के संपर्क में आ गया। इसके चलते उसकी बेटी भी कोरोना संक्रमित हो गई। पिता को बालू स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में इलाज के लिए रखा गया। बेटी के भी कोरोना संक्रमित आने पर आईसोलेशन वार्ड बालू लाया गया। यहां बेटी के साथ उसकी मां ने रहने की इच्छा जताई व उसे इसकी अनुमति भी मिल गई। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्ची की मां में किसी प्रकार के लक्षण न होने पर एहतियात के तौर पर उसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। सैंपल की रिपोर्ट में वह भी संक्रमित पाई गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed