फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The holy chari of mother Ambika Mata and Dattatreya Swami left from Nirmand for Shrikhand Mahadev Yatra

Shrikhand Mahadev: श्रीखंड महादेव के लिए निरमंड से मां अंबिका माता और दत्तात्रेय स्वामी की पवित्र छड़ी रवाना

Mon, 07 Jul 2025 04:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, निरमंड(कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, निरमंड(कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Jul 2025 04:22 PM IST
सार

 श्रीखंड महादेव के दर्शन को निरमंड के दशनामी जूना अखाड़ा से मां अंबिका माता और दत्तात्रेय स्वामी की 30वीं छड़ी यात्रा सोमवार को रवाना हो गई। 

विज्ञापन
The holy chari of mother Ambika Mata and Dattatreya Swami left from Nirmand for Shrikhand Mahadev Yatra
श्रीखंड महादेव के लिए पवित्र छड़ी रवाना। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर भारत की कठिनतम यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए सोमवार को निरमंड से पवित्र छड़ी रवाना हुई। मां अंबिका माता और दत्तात्रेय स्वामी की यह छड़ी 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन श्रीखंड महादेव के दर्शन करेगी। सोमवार को भोले के जयकारों से साधु-संतों की छड़ी यात्रा श्रीखंड महादेव की ओर निकली।

विज्ञापन


श्रीखंड महादेव के दर्शन के लिए निरमंड के दशनामी जूना अखाड़ा से 30वीं छड़ी यात्रा रवाना हुई। इसे एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह और छड़ी यात्रा समिति के अध्यक्ष टाकेश्वर शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छड़ी यात्रा को अखिल भारतीय पंच दशनामी जूना अखाड़ा खन्ना कुदरत गिरी ने दावत गिरी की अध्यक्षता में विधिवत पूजा अर्चना के बाद वाद्य यंत्रों की ध्वनि, शंखनाद और बम-बम भोले के जयकारों के साथ रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर देश के विभिन्न अखाड़ों के दर्जनों साधु-महात्मा सहित करीब 500 लोगों ने भाग लिया। टाकेश्वर शर्मा ने बताया कि इस बार पवित्र छड़ी यात्रा में करीब 150 लोग शामिल हैं, जो श्रीखंड महादेव के दर्शन करेंगे। 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन श्रीखंड कैलाश के दर्शन करने के बाद छड़ी 14 जुलाई की शाम को वापस जूना अखाड़ा निरमंड पहुंच जाएगी। इसके बाद यहां भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर कारदार पुष्पेंद्र शर्मा, छड़ी यात्रा समिति के उपाध्यक्ष खेमराज सोनी, मयंक शर्मा, भूपेंद्र भारद्वाज, शुभम कपूर, विनीत शर्मा सहित निरमंड क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

विज्ञापन

10 जुलाई को रवाना होगा यात्रियों का पहला जत्था
यह छड़ी यात्रा वर्ष 1996 में शुरू की गई थी। छड़ी यात्रा प्राचीन समय से जाती है, जो हर साल देवशयनी एकादशी को निरमंड से रवाना होती है और गुरु पूर्णिमा के दर्शन करके वापस आती है। हालांकि, श्रीखंड महादेव की आधिकारिक यात्रा के लिए 10 जुलाई को यात्रियों को पहला जत्था रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed