फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The girl swallowed a bag full of chitta, removed it by endoscopy in the hospital

Shimla News: युवती ने निगली चिट्टे से भरी थैली, अस्पताल में एंडोस्कोपी से निकाली

Thu, 17 Aug 2023 09:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Aug 2023 09:30 PM IST
सार

शिमला में एक युवती ने पुलिस को देखकर चिट्टे से भरी एक प्लास्टिक की थैली को निगल लिया। इसके बाद पुलिस युवती को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला ले गई जहां चिकित्सकों ने एंडोस्कोपी के जरिये इसे निकाला।

विज्ञापन
The girl swallowed a bag full of chitta, removed it by endoscopy in the hospital
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक युवती ने पुलिस को देखकर चिट्टे से भरी एक प्लास्टिक की थैली को निगल लिया। इसके बाद पुलिस युवती को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला ले गई जहां चिकित्सकों ने एंडोस्कोपी के जरिये इसे निकाला। इसके बाद पुलिस ने युवती सहित चार अन्य युवकों को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना 16 अगस्त रात की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक रात करीब 8:00 बजे उपनगर ढली में नाका लगा रखा था। इस दौरान वाहन में सवार मुकुल शर्मा (20) शालाघाट अर्की जिला सोलन, हैप्पी चंदेल (27) देहा ठियोग, सौरव पंवर (24) धर्मपुर तहसील ठियोग, हर्ष (22) जनेड़घाट, तहसील जुन्गा और शाहीन सुल्तान उर्फ शालू (26), महासू तहसील कोटखाई को पूछताछ के लिए रोका।

विज्ञापन


इसी दौरान शालू ने एक प्लास्टिक की थैली को निगल लिया। पुलिस को शक हुआ कि यह चिट्टा है। इसके बाद पुलिस शालू को आईजीएमसी ले गई जहां डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी के जरिये यह थैली निकाली। इस थैली को जांचने पर इसमें 7.60 ग्राम चिट्टा निकला। पुलिस ने गुरुवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से इन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राज्य में इस तरह का पहला मामला है जहां एक आरोपी लड़की ने मादक पदार्थ निगल लिया हो। पुलिस ने उस वाहन को भी जब्त किया है जिसमें आरोपी सवार थे। प्रारंभिक जांच के मुताबिक युवती पहले भी चिट्टे के मामले में जेल जा चुकी है। एएसपी सुनील ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। इनके संपर्क में आए संदिग्धों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। यह कार्रवाई हेड कांस्टेबल योगेश के नेतृत्व में की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed