फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The fragrance of Himachali garlic reached South India, demand increased

Solan: दक्षिण भारत तक पहुंची हिमाचली लहसुन की महक, मांग बढ़ी

Mon, 19 May 2025 01:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 May 2025 01:01 PM IST
सार

किसानों को भी ग्रेड के हिसाब से लहसुन के दाम 40 से 125 रुपये किलो तक मिल रहे हैं। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में लहसुन की अधिक पैदावार है। 

विज्ञापन
The fragrance of Himachali garlic reached South India, demand increased
हिमाचली लहसुन - फोटो : संवाद

विस्तार

औषधीय गुणों से भरपूर हिमाचल के लहसुन की मांग दक्षिण भारत के राज्यों तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश समेत अन्य राज्यों में बढ़ने लगी है। अभी तक चार ट्राले लहसुन दूसरे राज्यों के लिए भेजा जा चुका है। हालांकि अभी सिर्फ सोलन का ही लहसुन चला हुआ है। सिरमौर का लहसुन भी कुछ दिन में आना शुरू हो जाएगा। किसानों को भी ग्रेड के हिसाब से लहसुन के दाम 40 से 125 रुपये किलो तक मिल रहे हैं। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में लहसुन की अधिक पैदावार है। जानकारी के अनुसार, हिमाचल का लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर है। इसकी मांग पूरे देश में रहती है। जिला सिरमौर में लहसुन की सबसे अधिक पैदावार होती है।

विज्ञापन


कुल्लू में भी बड़े पैमाने पर लहसुन की खेती की जाती है। सोलन और शिमला में भी लहसुन पैदा होता है। सिरमौर और सोलन में मई तक फसल तैयार होती है। यहां का लहसुन देश ही नहीं, विदेशों में भी धूम मचाता है। इसकी दक्षिण भारत की मंडियों में भारी मांग रहती है। हालांकि कोविड के बाद अभी तक यहां के लिए लहसुन नहीं गया है। लेकिन देश के केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु के अलावा त्रिपुरा व सिक्किम भी लहसुन भेजा जा रहा है। सोलन सब्जी मंडी के आढ़ती अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि लहसुन की खेप आना शुरू हो गई है। किसानों को भी ग्रेड के हिसाब से दाम मिल रहे हैं। इन दिनों तमिलनाडु और कर्नाटक में हिमाचल के लहसुन की अधिक मांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed