{"_id":"64b93b94706c4268ae00c778","slug":"the-driver-absconded-with-the-agent-s-pickup-filled-with-capsicum-beans-and-peas-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: आढ़ती की शिमला मिर्च, बीन और मटर से भरी पिकअप सहित चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: आढ़ती की शिमला मिर्च, बीन और मटर से भरी पिकअप सहित चालक फरार
Thu, 20 Jul 2023 07:21 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 20 Jul 2023 07:21 PM IST
सार
सोलन सब्जी मंडी से एक ट्रांसपोर्टर का पिकअप चालक करीब डेढ़ लाख की सब्जियों को लेकर फरार हो गया है। आढ़ती ने सब्जी मंडी से लखनऊ के लिए शिमला मिर्च, बीन और मटर पिकअप में भेजे थे।
विज्ञापन
सोलन सब्जी मंडी से पिकअप गायब।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की सोलन सब्जी मंडी से एक ट्रांसपोर्टर का पिकअप चालक करीब डेढ़ लाख की सब्जियों को लेकर फरार हो गया है। आढ़ती ने सब्जी मंडी से लखनऊ के लिए शिमला मिर्च, बीन और मटर पिकअप में भेजे थे। 12 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक चालक सब्जियों को लेकर लखनऊ नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल भी बंद चल रहा है। जिसके बाद इसकी शिकायत आढ़ती ने पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोलन सब्जी मंडी की 15 नंबर दुकान के आढ़ती हेमंत कुमार साहनी ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसने मटर, बीन और शिमला मिर्च की खेप 8 जुलाई को सोलन के ट्रांसपोर्टर की गाड़ी में सब्जी मंडी सोलन से लखनऊ के लिए बुक करवाई। इसी ही दिन सुबह करीब 9:30 पर पिकअप चालक यहां से माल लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुआ। 12 दिन बीत जाने के बाद भी चालक सब्जियों को लेकर लखनऊ नहीं पहुंचा। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसमें पिकअप चालक की तलाश के लिए टीमें भी गठित कर दी हैं।
विज्ञापन