{"_id":"610d33c98ebc3eb80621b89e","slug":"the-cheap-rice-of-govt-ration-depot-turned-out-to-be-fake-floating-in-the-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा: डिपो में मिला सस्ता चावल निकला नकली, तैर रहा पानी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: डिपो में मिला सस्ता चावल निकला नकली, तैर रहा पानी में
Fri, 06 Aug 2021 06:36 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 06 Aug 2021 06:36 PM IST
सार
उपभोक्ताओं ने आशंका जाहिर की है कि चावलों में कुछ मिलाया गया है। इसकी जांच होनी चाहिए। ऐसे चावल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।
विज्ञापन
चावल की गुणवत्ता पर सवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के विकास खंड चंबा के तहत आती ग्राम पंचायत सिल्लाघ्राट में मिलावटी चावल राशन कार्ड उपभोक्ताओं को बांटने का मामला सामने आया है। उपभोक्ताओं ने बताया कि चावल भिगोने पर पानी में तैर रहे थे और हाथों से दबाने पर दब नहीं रहे। ग्रामीण बाबू राम ने बताया कि यह चावल के दाने प्लास्टिक की तरह हैं। उपभोक्ताओं ने जहां सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल किया है, वहीं सदर विधायक को भी इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने आशंका जाहिर की है कि चावलों में कुछ मिलाया गया है। इसकी जांच होनी चाहिए। ऐसे चावल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। मामले की सूचना मिलते ही जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने सैंपलिंग के आदेश जारी किए हैं। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि यह राशन कितने उपभोक्ताओं को बांटा है। करीब डेढ़ साल पहले भी जिले के संगेड़ गांव में गुणवत्ताहीन आटा वितरित किया गया था। पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार ने कहा कि इसकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
यह मामला ध्यान में लाया गया है। विभागीय टीम मौके पर जाकर सैंपल लेगी और जांच करवाई जाएगी। - पुरुषोत्तम सिंह, कार्यकारी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक
विज्ञापन