फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tenure of nominated members of 61 cantonment areas across the country including Himachal extended by one year,

Himachal: हिमाचल सहित देशभर के 61 छावनी क्षेत्रों के मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अधिसूचना जारी

Sun, 04 Feb 2024 11:36 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी धर्मपुर(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी धर्मपुर(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 04 Feb 2024 11:36 AM IST
सार

देश की 56 छावनी परिषदों समेत प्रदेश की छह छावनियों में मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल एक वर्ष के लिए फिर बढ़ा दिया है। इन सभी मनोनीत सदस्यों का कार्यालय 10 फरवरी को समाप्त हो रहा है।

विज्ञापन
Tenure of nominated members of 61 cantonment areas across the country including Himachal extended by one year,
छावनी परिषद कसौली(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षा मंत्रालय ने देश की 56 छावनी परिषदों समेत प्रदेश की छह छावनियों में मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल एक वर्ष के लिए फिर बढ़ा दिया है। इन सभी मनोनीत सदस्यों का कार्यालय 10 फरवरी को समाप्त हो रहा है। रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव राकेश मित्तल के अनुसार 11 फरवरी से छावनी परिषदों के मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। अब आगामी एक वर्ष तक छावनी बोर्ड की बैठकों में मनोनीत सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्रालय की ओर से इन दिनों छावनी के सिविल क्षेत्र को पंचायती राज में विलय की प्रक्रिया जोरों पर चल रही है। ऐसे में छावनियों में चुनाव संबंधित कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है। अभी तक देश की लगभग 61 छावनी क्षेत्रों में से 31 छावनियों के सिविल क्षेत्र को छावनी से बाहर करने की कवायद चल रही है। जब तक छावनियों का विलय नगर निकाय में नहीं होता, तब तक मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


हिमाचल के छावनी क्षेत्र
चंबा में बकलोह, डलहौजी, सोलन में कसौली, डगशाई, सुबाथू और और शिमला में जतोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed