{"_id":"5fe304fdbab6c077ad0b78e1","slug":"ten-lakh-rupee-award-money-for-gram-panchayats-for-returning-all-its-members-pradhan-and-up-pradhan-un-opposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्विरोध चुनीं पंचायतों को इनाम में मिलेगी 10 लाख की प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्विरोध चुनीं पंचायतों को इनाम में मिलेगी 10 लाख की प्रोत्साहन राशि
Wed, 23 Dec 2020 04:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 23 Dec 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में निर्विरोध चुनी पंचायतों को पुरस्कार में दस लाख की राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा राज्य में कोई भी जिला परिषद निर्विरोध चुनकर आती है तो उसे सरकार 15 लाख की धनराशि प्रदान करेगी। इसी तरह निर्विरोध चुनी पंचायत समिति को पांच लाख दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास के लिए यह प्रोत्साहन धनराशि देती है।
विज्ञापन
राज्य के पंचायती राज विभाग के सचिव ने इस संबंध में प्रदेश के सभी उपायुक्तों को पत्र भी जारी किए हैं। इस पत्र में पंचायतों, जिला परिषद और पंचायत समिति के निर्विरोध चुने जाने पर सरकार तय पुरस्कार राशि संबंधित क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विभाग के अधिकारियों से मालूम हुआ है कि प्रदेश सरकार ने जब से निर्विरोध चुनी पंचायती राज संस्थाओं के लिए पुरस्कार राशि घोषित की है तब से अभी तक किसी भी जिला परिषद और पंचायत समिति को यह पुरस्कार राशि नहीं मिली है।
विज्ञापन
प्रदेश में इस बार फिर से पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कराए जा रहे हैं। देखना यह है कि इस बार कितनी पंचायतें निर्विरोध चुनकर आती हैं और कितनी जिला परिषदें और पंचायत समितियां यह पुरस्कार झटकने में कामयाब रहती हैं।