{"_id":"5efcb90e8ebc3e42dc3a4375","slug":"ten-crore-rupee-grant-to-hpu-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू को दस करोड़, 17 कॉलेजों को मिली एक-एक करोड़ की ग्रांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीयू को दस करोड़, 17 कॉलेजों को मिली एक-एक करोड़ की ग्रांट
Wed, 01 Jul 2020 09:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश विवि को दस करोड़ और 17 कॉलेजों को एक-एक करोड़ की ग्रांट मिलेगी। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के दूसरे चरण में प्रदेश को ग्रांट जारी करने को मंजूरी दे दी है। लॉकडाउन के चलते पैसा जारी करने में देरी हुई है। अब संभावित है कि अगले सप्ताह तक प्रदेश सरकार के खाते में 27 करोड़ पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
मानव संसाधन और विकास मंत्रालय ने प्रदेश सरकार को इस बाबत पत्र जारी कर इस ग्रांट को कॉलेजों में आधारभूत ढांचे को विकसित करने सहित लैब में नए उपकरण खरीदने, पुस्तकालय में अधिक किताबें खरीदने और कैंपस को स्वच्छ बनाने के लिए खर्च करने को कहा है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने बी ग्रेड में आने वाले सूबे के 17 कॉलेजों को दो-दो करोड़ की ग्रांट देने का फैसला लिया है। एक-एक करोड़ की पहली किस्त का 75 फीसदी खर्च करने के दस्तावेज जमा करवाने पर कॉलेजों को शेष एक-एक करोड़ जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
रूसा टू में डिग्री कॉलेज सीमा, धर्मशाला, हमीरपुर, रामपुर, पालमपुर, ऊना, भोरंज, बीटन, कोटशेरा शिमला, घुमारवीं, दौलतपुर चौक, करसोग, बंगाणा, बंजार, नादौन, हरीपुर मनाली और सेंट बीड्स कॉलेज शिमला को ग्रांट दी जाएगी।