फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Temporary teachers will be recruited in himachal CBSE schools; the education department is working on preparin

Himachal: प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में अस्थायी शिक्षक होंगे भर्ती, प्रस्ताव बनाने में जुटा शिक्षा विभाग

Thu, 18 Dec 2025 04:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Dec 2025 04:00 AM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा के बाद शिक्षा विभाग ने सीबीएसई स्कूलों के लिए अस्थायी शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है। इस प्रस्ताव में शिक्षकों की नियुक्ति पांच वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी।

विज्ञापन
Temporary teachers will be recruited in himachal CBSE schools; the education department is working on preparin
शिक्षकों की भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार बड़ी पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा के बाद शिक्षा विभाग ने सीबीएसई स्कूलों के लिए अस्थायी शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है। इस प्रस्ताव में शिक्षकों की नियुक्ति पांच वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी।

विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अनुसार सीबीएसई पाठ्यक्रम की विशेष जरूरतों को देखते हुए शिक्षकों का एक अलग कैडर बनाया जाएगा।

वर्तमान शिक्षकों का सीबीएसई स्कूलों के लिए चयन पूरी तरह से परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा, ताकि योग्य और विषय विशेषज्ञ शिक्षक स्कूलों में सेवाएं दे सकें। इसकेे अलावा इन स्कूलों में अस्थायी शिक्षकों को भी भर्ती किया जाएगा। इन शिक्षकों की भर्ती से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, मानदेय और सेवा शर्तों को अंतिम रूप देने में इन दिनों विभागीय अधिकारी जुटे हुए हैं। सरकारी स्तर पर माना जा रहा है कि सीबीएसई स्कूलों में पढ़ाई का स्तर और मूल्यांकन प्रणाली राज्य बोर्ड से अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में यहां शिक्षकों की नियुक्ति भी अलग प्रक्रिया से करना जरूरी है। इसी कारण अस्थायी भर्ती के बावजूद चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के बाद इसे मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि सीबीएसई स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की कमी ना रहे। पांच साल की अवधि के लिए अस्थायी नियुक्ति से जहां एक ओर स्कूलों को समय पर शिक्षक मिल सकेंगे, वहीं दूसरी ओर सरकार को भविष्य की स्थायी नीति बनाने के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed